MG Majestor Review: ट्रेन खींचने वाली इस बड़ी SUV को खरीदें या नहीं?

MG Majestor को हमने ऑन-रोड के अलावा ऑफ-रोड पर भी टेस्ट किया, जिसके बाद बड़ी 7-सीटर एसयूवी को खरीदने का आपका फैसला आसान हो जाएगा।

MG Majestor Review
विज्ञापन

नई दिल्ली। MG Majestor ने D+ SUV सेगमेंट में एंट्री ली है और इसी वजह से यह सेगमेंट में सबसे बड़ी और ज्यादा स्पेस के साथ आती है। भारतीय बाजार में इस 7-सीटर एसयूवी का मुकाबला Toyota Fortuner, Jeep Meridian, Volkswagen Tayron और Skoda Kodiaq से है। मजेस्टर में वही इंजन दिया गया है जो आपको पुरानी ग्लॉस्टर में भी मिल रहा था। इसी इंजन के साथ कंपनी ने काफी सारी नई टेक्नोलॉजी शामिल की हैं और उन टेक्नोलॉजी के चलते क्या नई MG Majestor खरीदने लायक है या नहीं? आपको इस वीडियो में पता चल जाएगा।

हमने नई MG Majestor को गुरुग्राम की सड़कों और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलाया, जहां हमने इसकी ऑन-रोड परफॉर्मेंस तो टेस्ट की, साथ ही हमने इस गाड़ी के साथ जबरदस्त ऑफ-रोडिंग भी की, जहां हमने इसमें मिलने वाले तीन-डिफरेंशियल लॉक और CCO जैसे फीचर्स की बेहतर तरीके से टेस्टिंग की, ताकि आपको समझा सकें कि नई मजेस्टर में कितनी क्षमता है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, नई MG Majestor के एक्सटीरियर लुक्स में क्या खास है और इंटीरियर में कितना स्पेस है? 7 लोगों के परिवार के लिए कितनी परफेक्ट है? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में पता चल जाएंगे। इसलिए पूरा वीडियो जरूर देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ