JSW-MG ने अपनी सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी M9 को लॉन्च कर दिया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपए रखी है। 10 अगस्त से इसकी डिलीवरी स्टार्ट होगी। ग्राहक एक लाख रुपये में इसे बुक भी कर सकते हैं। भारत में नई MG M9 का सीधा मुकाबला किआ कार्निवल और टोयोटा वेलफायर से होगा। MG की यह भारत के लिए पहली सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी है,जिसे पूरी फैमिली को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें लंबी रेंज तो मिलेगी ही साथ ही इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गये हैं जो आपके लम्बे सफ़र को काफी कूल और आरामदायक बना भी सकते हैं।
बैटरी और रेंज
नई MG M9 की एक बड़ी एमपीवी है और इसमें बैटरी पैक भी बड़ा इंस्टाल किया गया है। 90kWh का बैटरी पैक इसमें मिलेगा और कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 548km की रेंज दे सकता है। इतना ही नहीं इसमें सिंगल मोटर सेटअप जिसकी मदद से 241bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क भी मिलता है। इसमें पावर और पिकअप काफी बेहतर है। इसकी हैंडलिंग और राइडर क्वालिटी काफी जबरदस्त है। हाई स्पीड में भी बॉडी रोल महसूस नहीं होगा। ब्रेकिंग के लिहाज से भी काफी असरदार है। यह आपके पूरे कंट्रोल में रहती है।
डिजाइन, स्पेस और फीचर्स
नई MG M9 का डिजाइन इसका प्लस पॉइंट है। यह बेहद प्रीमियम नजर आती है। इसमें स्लीक और शार्प हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स मिलते हैं। स्लाइडिंग डोर्स और 19 इंच के एलॉय व्हील्स आपको आकर्षित कर सकते हैं। प्रीमियम लुक देने के लिए क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन यूनिट मिलता है जो JBL के 13 स्पीकर के साथ है। इसका डॉल्बी साउंड आपको सिनेमा हॉल की याद दिला देगा। इसमें सीटों में मसाज की सुविधा मिलती है जिसे आप सीट में दिए गये टच स्क्रीन से कंट्रोल कर सकते हैं। मसाज वाला ये फीचर लंबी दूरी के लिए परफेक्ट साबित होगा। इतना ही नहीं नई M9 में स्पेस की कोई कमी नहीं है। इसकी सीटें एक क्लिक पर बेड बन जाती हैं।
नई M9 में तीन ड्राइव मोड्स- ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ऑटो-होल्ड फ़ंक्शन, लेवल 2 एडास, 360 डिग्री कैमरा और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। नई M9 को निर्माता अपने लग्जरी रिटेल चैनल एमजी सिलेक्ट के जरिये बेचेगी।
यह भी पढ़ें: Kia Syros की बिक्री में आई 78% से ज्यादा की गिरावट, ग्राहकों ने बनाई दूरी, जानिए बड़े कारण
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
41 mins agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
20 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines