MG Upcoming EVs: जैसे-जैसे हम 2025 की दूसरी छमाही में प्रवेश कर रहे हैं, हम भारतीय बाजार में कई नई इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च को देखेंगे। हालांकि इनमें से ज्यादातर मॉडल इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किए जा चुके हैं, लेकिन वे अभी तक देश में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ग्राहक भी नए मॉडल्स का इंतजार कर रहे हैं। Windsor ev की कामयाबी के बाद MG अब अपनी दो नई EVs को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें MG M9 और Cyberster शामिल हैं। टेस्टिंग के दौरान M9 को नोएडा एक्सप्रेस वे पर देखा जा चुका है। एमजी अब अपने ईवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए तैयार हैं। इस लेख में, हम इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।
MG M9
एमजी मोटर इंडिया अपनी MPV M9 इलेक्ट्रिक को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसकी -बुकिंग शुरू हो गई है। 51,000 रुपये के टोकन भुगतान ग्राहक इसे बुक कर सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान M9 को कई बार देखा जा चुका है। इसका डिजाइन वाकई इम्प्रेस करता है। इसमें कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं।
इस गाड़ी में डुअल यॉट-स्टाइल पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम और 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। यह एक 7 सीटर कार होगी। इसमें आठ मसाज सेटिंग्स, वेंटिलेशन और हीटिंग के साथ प्रेसिडेंशियल सीटें होंगी। इसमें 90 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है जो फुल चार्ज में 400 km की रेंज ऑफर कर सकती है।
MG Cyberster
इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में MG अपनी सुपर स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार साइबरस्टर को भी पेश किया था, इस कार ने अपने डिजाइन के दम पर खूब भीड़ जुटाई थी। साइबरस्टर के लॉन्च के साथ कंपनी इलेक्ट्रिक प्रीमियम सेगमेंट में प्रवेश करने के लिए तैयार है। दो-दरवाजे वाली यह कन्वर्टिबल भारत में एमजी सेलेक्ट शोरूम के माध्यम से बेची जाने वाली पहली एमजी इलेक्ट्रिक कार होगी।
इसमें 77 kWh की पतली बैटरी पैक मिलेगा जो जिससे 505 bhp की पावर और 725 Nm का टॉर्क मिलेगा। यह मात्र 3.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेगी। फुल चार्एज में यह 430km की रेंज ऑफर कर सकती है। एमजी साइबर स्टार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि डिलीवरी अगस्त 2025 से शुरू होने वाली है।
यह भी पढ़ें: VinFast से लेकर Mahindra की नई कारें लॉन्च के लिए तैयार! फेस्टिव सीजन में मचेगी धूम
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines