New MG Gloster: एमजी इंडिया ने भारत में अपनी सबसे ताकतवर एसयूवी नई Gloster को लॉन्च कर दिया है जो DESERTSTORM और SNOWSTORM सीरीज में आई है। नई ग्लोस्टर में कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। डेजर्टस्टॉर्म में गोल्डन एक्सटीरियर और ब्लैक हाईलाइट्स के साथ डार्क इंटीरियर मिलता है जबकि स्नोस्टॉर्म में ड्यूल टोन वाइट और ब्लैक इंटीरियर मिलता है जिसमें रेड हाईलाइट्स और ब्लैक थीम दी गई है। MG Gloster रेंज की कीमत 38.80 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में…
सेफ्टी फीचर्स
नई MG Gloster में ADAS और 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (ARB), लेन डिपार्चर, ब्लाइंड स्पॉट, लेन चेंज असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम + EBD और ऐसे बैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और पावर
नई MG Gloster में पावरफुल 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 158.5 kW की पावर जनरेट करता है।इसमें 4WD और 2WD का ऑप्शन मिलता है। इसमें 7 ड्राइव मोड्स मिलते हैं। ग्लोस्टर में आपको 6 और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। नई MG Gloster DESERTSTORMऔर SNOWSTORM की कीमत 41,04,800 रुपये से होती है। ग्राहकों की सुविधा के सुविधा के लिए कंपनी ने Unique ownership program शुरू किया है जिसमें जोरो मेंटेनेंस और रिपेयर कॉस्ट की सुविधा मिल रही है पहले 3 साल के लिए लागू रहेगा।
MG ग्लोस्टर एक पावरफुल एसयूवी है जोकि कई अच्छे फीचर्स से साथ आती है, लेकिन इसकी माइलेज काफी कम है, यूजर रिपोर्ट के मुताबिक एक लीटर में यह करीब 6-7 किलोमीटर ही चलती है। अब ऐसे में इसे चलाने का खर्च काफी ज्यादा आएगा। लेकिन इस गाड़ी की परफॉरमेंस शानदार है और यह लंबी दूरी पर जमकर चलती है। इसमें आल व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है जिसके चलते यह खराब रास्तों पर आसानी से निकल जाती है।
यह भी पढ़ें: 33km की माइलेज के साथ Maruti Swift CNG जल्द होगी लॉन्च! इंजन में होगा बदलाव
संबंधित खबरें
सर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
20 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
21 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
5 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines