Monsoon Car Discounts: जुलाई के महीने में हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स और MG ने अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। सोर्स के मुताबिक कार कंपनियों के पास अभी भी पुराना स्टॉक बचा हुआ है जिसे क्लियर करने के लिए डिस्काउंट का सहारा लिया जा रहा है। डिस्काउंट में कैश, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस भी शामिल है। आइये जानते है कि किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
Hyundai Alcazar पर 85,000 रुपये का डिस्काउंट
जुलाई महीने में Hyundai अपनी 6 और 7 सीटर Alcazar पर काफी अच्छा ऑफर दे रही है। 31 जुलाई या स्टॉक खत्म होने से पहले अगर आप Alcazar को खरीदते हैं तो आपको इस पर पूरे 85,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह एक प्रीमियम SUV है और इसमें दो इंजन ऑप्शन देखने को मिलते हैं। फीचर्स की इसमें कोई कमी नहीं है। इसे फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
इस समय Hyundai नई Alcazar की टेस्टिंग कर रही है जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा Hyundai सेडान कार Verna पर इस महीने पूरे 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस कार में दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। वहीं Hyundai i20 के CVT वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। Hyundai Aura के CNG वेरिएंट पर 43,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
| मॉडल | डिस्काउंट |
| Hyundai Alcazar | 85,000 रुपये |
| Hyundai Verna CVT | 30,000 रुपये |
| Hyundai Aura | 43,000 रुपये |
Tata ने दिया तगड़ा डिस्काउंट
टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon पर इस महीने काफी अच्छा डिस्काउंट चल रहा है। कंपनी ने इस पर 60,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है। यह डिस्काउंट 31 जुलाई तक लागू है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा टाटा पंच पर भी इस महीने सिर्फ 3000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। टाटा अपनी हैचबैक कार अल्ट्रोज 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है । यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में आपको मिलेगी।
अगर आप Tata Tigor खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने इस पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस , 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। Tigor CNG पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Tata Harrier पर 38,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
| मॉडल | डिस्काउंट |
| Tata Nexon | 60,000 रुपये |
| Tata Tigor | 55,000 रुपये |
| Tata Altroz | 25,000 रुपये |
| Tata Harrier | 38,000 रुपये |
MG Gloster पर बंपर डिस्काउंट
MG ने अपनी फुल साइज़ एसयूवी Gloster पर इस महीने पूरे 4.10 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर इसके 2023 मॉडल्स पर दिए जा रहे हैं। इस पूरे डिस्काउंट में एक्सचेंज डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। जबकि 2024 मॉडल पर 3.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
| मॉडल | डिस्काउंट |
| MG Gloster | 4.10 लाख रुपये |
यह भी पढ़ें: 34km की माइलेज, 4 लाख से कम कीमत, लेकिन धड़ाम से गिरी Maruti की इन कारों की बिक्री
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
19 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
23 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines