MG Hector: बिग साइज एसयूवी कारों का मार्केट में अलग ही क्रेज है। इन कारों में पावरफुल इंजन के साथ मस्कुलर लुक मिलते हैं। यह मल्टी पर्पज कार होती हैं। मार्केट में ऐसी ही एक कार है MG Hector. यह कार 15 kmpl की हाई माइलेज देती है। इस कार में अलॉय व्हील और बड़े टायर साइज मिलते हैं।कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।
5 सीटर धांसू कार
यह कंपनी की 5 सीटर धांसू कार है। इसमें पांच वेरिएंट Style, Smart, Smart Pro, Sharp Pro और Savvy Pro आता है। यह एसयूवी कार शुरुआती कीमत 14.73 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस जबरदस्त कार में एक डुअल टोन और छह मोनोटोन कलर आते हैं।
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
MG Hector के अलग-अलग वेरिएंट में 1451 cc से 1956 cc तक इंजन मिलता है। कार का टॉप मॉडल 21.73 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार में दो इंजन ऑप्शन मिलता है। कार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 143 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क मिलता है। यह कार बड़े हेडलाइट के साथ आती है।
MG Hector
14-इंच का इंफोटेनमेट सिस्टम
कार के 2-लीटर डीजल इंजन में 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क मिलता है। MG Hector में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। इस लग्जरी एसयूवी कार में 14-इंच का इंफोटेनमेट सिस्टम दिया गया है। इस बिग साइज कार में 15.58 kmpl की माइलेज मिलती है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन है। यह कार वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आती है।
कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग
कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग मिलते हैं। इसमें ईबीडी के साथ एंटी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। MG Hector में इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ईएससी) और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) मिलता है। एडीएएस में चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार में लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स हैं। MG Hector का बाजार में Tata Harrier और Mahindra XUV700 से मुकाबला है।
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
27 mins agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
21 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines