MG Hector 3 Lakh Discount: देश में SUVs की डिमांड पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गई है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर मिड साइज़ एसयूवी को मांग तेजी से बढ़ी है। अब मार्केट में कई काफी ऑप्शन ही गये हैं। ऐसे में अपनी बिक्री को बढ़ाने के निर्माता डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। इस साल जनवरी से लेकर जून तक कार बाजार में 52 पर्सेंट हिस्सेदारी एसयूवी सेगमेंट की रही है। अब ऐसे में अगर आप एक मिड साइज़ एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। MG hector पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइये जानते हैं…
MG Hector पर 3 लाख का डिस्काउंट
एमजी मोटर्स अपनी पॉपुलर एसयूवी हेक्टर पर अगस्त महीने में सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकअगर आप इस महीने एमजी हेक्टर (MG Hector) खरीदते हैं तो आपको 3 लाख रुपये तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी शामिल है। यानी ये महीना हेक्टर खरीदने के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। अब आज्नते हैं हेक्टर की कीमत और फीचर्स के बारे में…
इंजन और पावर
एमजी हेक्टर में 2 इंजन का ऑप्शन मिल रहा है जिसमें एक इंजन 1.5-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन है जो 143bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, कार में दूसरा 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Hector में 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा रहा है।
हेक्टर में फीचर्स की भरमार
एमजी हेक्टर में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। सेफ्टी के लिए SUV में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, EBD, 6-एयरबैग, ADAS टेक्नोलॉजी और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। एमजी हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 22.24 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज पर 900 किलोमीटर की रेंज, Hyundai ला रही है 21 नई इलेक्ट्रिक कारें!
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
9 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
13 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines