MG Hector की कीमतों में 61000 रुपये की बढ़ोत्तरी, जानें इस धांसू SUV कार के फीचर्स
Edited By Amit Kasana

MG Hector
Edited By Amit Kasana

MG Hector
Price Hike of MG Hector: एमजी ने अपनी धांसू एसयूवी कार हेक्टर के दाम 27000 रुपये से लेकर 61,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद अब एमजी हेक्टर शुरुआत 15 लाख रुपये से शुरू होकर 22.12 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक मिलेगी।
इस कार में 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है। जो 170 PS की पावर और 350 NM का पीक टॉर्क देता है। कार में 1.5 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है, जो 143 PS की पावर और 250 NM का पीक टॉर्क देता है। कार में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स ट्रांसमिशन मिलता है।
कार में 10.4 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, फुल एलईडी टेल लैंप्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक मिलेगा। कार में क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, ड्राइव मोड सेलेक्ट, ऑटोमेटिक टर्न इंडिकेटर्स, सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायर कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: