MG Hector Midnight Carnival: अपने ग्राहकों को हमेशा कुछ ना कुछ एक्स्ट्रा देने के लिए में एमजी मोटर इंडिया सबसे आगे रहती है। अब एमजी ने मिडनाइट कार्निवल की शुरुआत कर दी है, जिसमें कंपनी ने ग्राहकों के लिए अपनी एसयूवी Hector पर एक से बढ़कर एक ऑफर पेश किये हैं। 11 अप्रैल से 30 जून तक चलने वाला यह कार्निवल वीकेंड पर आधी रात तक शोरूम खुले मिलेंगे। इसमें ग्राहकों का पूरा ध्यान रखा गया है।
हेक्टर खरीदने पर लकी कस्टमर को लंदन जाने का मौका भी मिलेगा। साथ कई मजेदार ऑफर्स के साथ बड़ी बचत भी होगी। कंपनी ग्राहकों को कार खरीदने का बेहतरीन अनुभव देना चाहती है। लेकिन ध्यान रहे, यह ऑफर कुछ समय के लिए ही है, ऐसे में जिन लोगों को हेक्टर खरीदने का मन है, वो इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
मिडनाइट कार्निवल के जबरदस्त ऑफर्स
MG Hector खरीदने पर 3.70 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। Hector खरीदने वाले 20 लकी विजेताओं को लंदन का ट्रिप भी दिया जा रहा है। यह 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 2 साल की रोडसाइड असिस्टेंस के अलावा 2 साल या 1 लाख किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ आ रही है। कंपनी का दावा है कि ये ऑफर वैल्यू-फॉर-मनी है जो 5 साल तक की पीस-ऑफ माइंड ओनरशिप प्रदान करता है।
ग्राहकों का फायदा ही फायदा
मिडनाइट कार्निवल ऑफर में एमजी हेक्टर आपको 2 साल की रोड साइड असिस्टेंट की सुविधा दी जा रही है। इस सुविधा में अगर आपकी गाड़ी बीच रास्ते ब्रेक डाउन हो जाती है तो कंपनी इसे ठीक करने में मदद करेगी। इससे ग्राहकों को 5 साल तक कोई टेंशन नहीं रहेगी। इसके साथ ही कंपनी RTO के खर्च पर भी छूट दे रही है। इतना ही नहीं जिन लोगों के पास पहले से हेक्टर चला रहे हैं, उनके लिए भी कंपनी ने कुछ खास ऑफर निकाले हैं। उन्हें एमजी एक्सेसरीज पर भी फायदे मिलेंगे।
MG Hector: कीमत, फीचर्स और इंजन
MG हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 14.25 लाख रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात इसमें 1.5L Turbocharged Intercooled पेट्रोल इंजन और 2.0L डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। यानी डीजल इंजन के साथ ग्राहकों को केवल एक ही ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।
केबिन एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। फीचर्स की लिस्ट में 8-रंग की एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा इसमें 14 इंच HD इंफोटेनमेंट स्क्रीन, i-SMART वौइस् कमांड और वायरलेस एप्पल कार प्ले/एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स दिए गये हैं। हेक्टर में स्पेस का कोइम इशू नहीं है, इसकी सभी सीटें बेहद आरामदायक हैं। लम्बी दूरी पर हेक्टर निराश होने का मौका नहीं देती। लंबे सफ़र पर यह आरामदायक रहती है।
सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं
MG Hector में लेवल 2 ADA, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल और बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक जैसे फीचर्स भी दिए जा रहे हैं।
MG Hector डाइमेंशन
- लंबाई: 4655mm
- चौड़ाई: 1835mm
- उंचाई: 1760mm
- व्हीलबस: 2750mm
- बूट स्पेस: 587 लीटर
- फ्यूल टैंक: 60 लीटर
एमजी मोटर ने साल 2019 में पहली बार हेक्टेयर को भारत में पेश किया था और इस उस वक्त कंपनी ने कनेक्टेड कार के तौर पर मार्केट किया था। हेक्टर एक फुल पैसा वसूल एसयूवी है। इसे सिटी के साथ हाईवे पर ड्राइव करना भी बेहद मजेदार रहता है। आप सेफ ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं ।0 इतन ही नहीं फ़िलहाल, इस मिडनाइट कार्निवल के जबरदस्त ऑफर्स का लाभ भी आप उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
54 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines