MG Hector Facelift: MG Hector लंबे समय से भारतीय SUV बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है और अब इसका मिड-साइकिल फेसलिफ्ट आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है. नई MG Hector Facelift न सिर्फ अपडेटेड लुक और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आई है, बल्कि इसकी शुरुआती कीमत ने भी सबको चौंका दिया है. कंपनी ने इसे 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) की शुरुआती कीमत पर उतारा है, जो मौजूदा मॉडल से करीब 2 लाख रुपये सस्ती है. आज से इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
एक्सटीरियर में क्या बदला
नई MG Hector Facelift में सामने की तरफ अपडेटेड ग्रिल दी गई है, जिसमें अब हेक्सागोनल स्लैट्स देखने को मिलते हैं. बंपर पहले जैसे ही रखे गए हैं, लेकिन ड्यूल-टोन बॉडी कलर और ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग इसे थोड़ा फ्रेश लुक देती है. LED हेडलाइट और DRL सेटअप पुराने मॉडल जैसा ही है. साइड क्लैडिंग, शार्क-फिन एंटीना और नए डिजाइन के 18-इंच अलॉय व्हील्स भी इसमें शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी ने Celadon Blue और Pearl White जैसे नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं.
इंटीरियर में क्या बदला
केबिन के अंदर MG Hector Facelift पूरी तरह नया एहसास देती है. इसमें ड्यूल-टोन Urban Tan इंटीरियर दिया गया है. सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें i-Swipe जेस्चर कंट्रोल्स मिलते हैं. दो उंगलियों से HVAC कंट्रोल और तीन उंगलियों से म्यूजिक ट्रैक व वॉल्यूम कंट्रोल किया जा सकता है. इसके अलावा डिजिटल ऑटो की, प्रॉक्सिमिटी लॉक-अनलॉक, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, हॉरिजॉन्टल AC वेंट्स और Infinity by Harman साउंड सिस्टम भी दिया गया है. इंफोटेनमेंट सिस्टम में VRAM मॉड्यूल मिलता है, जिसे 10GB तक बढ़ाया जा सकता है.
सीटिंग ऑप्शन और वेरिएंट्स
MG Hector Facelift को कंपनी ने 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया है. कुल मिलाकर इसमें 6 वेरिएंट मिलते हैं. 5-सीटर में Style, Select Pro, Smart और Smart Pro वेरिएंट हैं, जबकि 7-सीटर में Savvy Pro और Sharp Pro ऑप्शन दिए गए हैं. यह SUV 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन में आती है.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Hector Facelift में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 141 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. फिलहाल डीजल वर्जन से जुड़ी जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की है और इसके डिटेल्स बाद में जारी किए जाएंगे.
सेफ्टी फीचर्स पर खास ध्यान
सेफ्टी के मामले में MG ने इस बार कोई समझौता नहीं किया है. Hector Facelift में Level 2 ADAS, छह एयरबैग, और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही कंपनी 3-3-3 वारंटी पैकेज भी दे रही है, जिसमें 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और 3 फ्री लेबर सर्विस शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- टॉप-5 बेस्ट 7-सीटर कारें: बजट में मिलेंगे स्पेस और कम्फर्ट, 6 लाख से भी कम है तीसरी गाड़ी की कीमत
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
11 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
12 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
15 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
17 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines