News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
MG Hector Blackstorm Edition: एमजी मोटर इंडिया अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी हेक्टर (Hector) का अब नया ब्लैकस्टॉर्म एडिशन (Blackstorm Edition) लॉन्च करने जा रही है। 10 अप्रैल को कंपनी इस नए एडिशन को पेश करेगी और उसी समय इसकी कीमत का भी खुलासा होगा। नये एडिशन में कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
लॉन्च से पहले ही कंपनी इसकी एक इमेज शेयर की है। हेक्टर अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन एसयूवी है और काफी समय से इसने भारतीय घरों में आपकी एक खास जगह भी बना ली है। आइये जानते हेक्टर नये ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में क्या खास आपको मिलने वाला है।
नए एडिशन की एक तस्वीर कंपनी ने शेयर की है, जिसके मुताबिक हेक्टर के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। इसके फ्रंट में डार्क क्रोम ग्रिल, स्मोक्ड हेडलैम्प्स, स्मोक्ड टेल लाइट्स, ब्लैकस्टॉर्म बैज, 18 इंच के alloy Wheels मिलेंगे जोकि रेड डिस्क, कैलिपर्स और रेड एक्सेंट्स के साथ होंगे। इसके अलावा फोग लैम्प्स के ऊपर रेड हाइलाइट्स और साइड मिरर में भी रेड हाइलाइट्स मिलेगी। हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म पूरी तरह से ब्लैक कलर में होगी जोकि बेहद आकर्षित लग सकती है।

MG Hector Blackstorm Edition
हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म का इंटीरियर भी पूरी तरह से ब्लैक फिनिश में होगा और रेड हाईलाइट्स यहां देखने को मिलेगी। इस एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई लाजवाब फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
इंजन और पावरिपोर्ट्स के मुताबिक हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन को पावर देने के लिए पेट्रोल और डीजल इंजन का एक ही सेट होगा। इनमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन शामिल है, जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी शामिल होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।