MG Hector and Astor Special Edition: देश में फेस्टिव सीजन दस्तक देने जा रहा है और अभी से कार बाजार में तैयारियां शुरू हो रही हैं। हर कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब ब्रिटिश कार निर्माता JSW MG मोटर्स ने भारत में अपनी दो सबसे लोकप्रिय एसयूवी Hector और Astor के Special Edition बाजार में उतार दिए हैं। ये दोनों ही बेहद दमदार SUV हैं जो कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती हैं। आइये जानते हैं इन दोनों में कौन-कौन सी फीचर्स आपको मिलेंगे…
Hector और Astor स्पेशल एडिशन की कीमत:
सबसे पहले बात कीमत की करने तो MG Black Storm Edition Astor की कीमत 13.44 लाख रुपये (एक्स शोरुम कीमत) है जबकि Hector Snow Storm एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 21.52 लाख रुपये है। अब इस कीमत में इन दोनों गाड़ियों में क्या कुछ खास फीचर्स मिलने वाले हैं… आइये जानते हैं।
MG Hector का Snowstorm Edition
मिड साइज़ एसयूवी सेगमेंट में MG Hector एक शानदार SUV है जोकि कई अच्छे फीचर्स और दमदार इंजन की वजह से लोकप्रिय है। MG ने Hector का Snowstorm Edition बाजार में उतारा है। Hector के SNOWSTORM में इसकी फ्रंट सीटों पर डीबॉसिंग के साथ एक शानदार ऑल-ब्लैक शानदार इंटीरियर के साथ तैयार किया गया है।
इंटीरियर को गन मेटल एक्सेंट के साथ इसे और भी शानदार किया गया है। इतना ही नहीं कंसोल पर गन मेटल ग्रे फिनिश के साथ दिया गया है। इसमें रेड इंसर्ट के साथ फॉग लैंप आई शैडो, ओआरवीएम प्रोटेक्टर और लाल टेलगेट गार्निश को दिया गया है। इन सभी फीचर्स के साथ Hector अब ज्यादा प्रीमियम नजर आती है।
MG Astor का Blackstorm Edition
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में MG Astor एक एडवांस्ड SUV है । यह एक परफेक्ट डिजाइन के साथ आती है। अब इस SUV की बिक्री को बूस्ट करने के लिए इसे नए Blackstorm Edition में पेश किया है। फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस खास एडिशन को तैयार किया है। नए BlackStorm Edition में ऑल ब्लैक हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल, ब्लैक फिनिश हेडलैंप, ब्लैक फिनिश फ्रंट और रियर बंपर और रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स के साथ ब्लैक अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं।
इसके अलावा ग्लॉसी ब्लैक डोर गार्निश, ब्लैक साइड डोर क्लैडिंग और ब्लैक फिनिश के साथ रूफ रेल्स भी इस एडिशन में शामिल किये गये हैं। इंटीरियर में रेड स्टिचिंग के साथ टक्सेडो ब्लैक अपहोल्स्ट्री और फ्रंट सीट हेडरेस्ट पर ब्लैक स्टॉर्म बैजिंग के साथ रेड एम्ब्रॉयडरी की गई है। इतना ही नहीं संगरिया रेड-थीम वाले एसी वेंट्स, ऑल ब्लैक फ्लोर कंसोल, रेड स्टिचिंग के साथ स्टीयरिंग व्हील और रेड स्टिच के साथ डोर ट्रिम्स भी दिया गया है। म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें JBL के स्पीकर्स लगाए हैं।
क्यों खरीदें Hector और Astor के स्पेशल एडिशन
MG अपनी शानदार SUVs के लिए जानी जाती है। Hector और Astor ये दोनों ही लाजवाब SUVs है और अपनी दमदार परफॉरमेंस, डिजाइन और फीचर्स की वजह से चर्चा में हैं। अगर आप हाई परफॉरमेंस SUV लेना चाहते हैं और वो भी स्पेशल एडिशन में तो MG की ये दोनों गाड़ियां आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: नई Maruti Dzire अगले महीने होगी लॉन्च! पहली बार मिलेगा ये खास फीचर, 30km की मिलेगी माइलेज
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
21 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines