MG Gloster facelift : Toyota Fortuner इंडियन एसयूवी कार बाजार में अपना अलग ही क्रेज रखती है। सड़कों पर इसे MG Gloster से टक्कर मिलती है। अब एमजी ने अपनी धाकड़ कार Gloster का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाली है। हाल ही में इसका कैमॉफ्लाज इंडिया में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद कार लवर्स की धड़कनें बढ़ गई हैं। Toyota Fortuner के अलावा MG Gloster बाजार में मौजूद Jeep Meridian और Skoda Kodiaq से भी मुकाबला करती है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Toyota Fortuner और MG Gloster का कंपैरिजन
Gloster को साल 2020 में पेश किया गया था
फिलहाल बाजार में मौजूद MG Gloster शुरुआती कीमत 38.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। अभी कंपनी ने Gloster के नए वर्जन की कीमत और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। यह नई कार साल 2024 के मध्य में पेश होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार नए लुक्स में होगी, इसकी ग्रिल और लाइट पहले से अधिक मस्कुलर और शॉर्प एज दी जाएंगी। बता दें कंपनी ने सबसे पहले Gloster को साल 2020 में पेश किया था। तीन साल बाद इसका नया वर्जन आ रहा है। कार लवर्स लंबे समय से इसका इंतजार भी कर रहे थे।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें MG Gloster
नई SUV में यह मिलेगा नया
MG Gloster facelift में नया बंपर और टेललाइट मिलेंगे। इसमें नए स्टाइल के रूफ स्पॉइलर दिए गए हैं। इसमें इंटीग्रेटेड हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप, साइड स्टेप्स, डायमंड-कट अलॉय व्हील और वॉशर के साथ रियर वाइपर मिलेगा। नई एसयूवी में डुअल एग्जॉस्ट टिप, डोर-माउंटेड ओआरवीएम जैसे कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। यह कार सभी एडवांस फीचर्स के साथ आएगी। इसमें सभी एलईडी लाइट मिलेंगे। कार में अलॉय व्हील के साथ एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ADAS और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
8 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
13 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
15 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines