जून के महीने में एक नई गाड़ी खरीदना काफी फायदेमद साबित हो सकता है। कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। आपको बता दें कि काफी डीलर्स के पास अभी भी पिछले साल का स्टॉक बचा हुआ है, जिसे क्लियर करने के लिए हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस महीने अगर आप एक दमदार और प्रीमियम एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो एमजी ग्लोस्टर (MG Gloster) को खरीदना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस महीने ग्लोस्टर पर पूरे 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह अब तक सबसे बड़ा ऑफर है। टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देने वाली इस गाड़ी को हर तरह से रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है।
MG Gloster पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
इस महीने एमजी ग्लोस्टर पर काफी अच्छा डिस्काउंट चल रहा है। ग्राहक इस पर 3.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं साथ ही इस पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कुल डिस्काउंट 4 लाख रुपये का बनता है जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी MG डीलर्स से संपर्क करना होगा।
दमदार इंजन
MG Gloster एक दमदार बिग साइज़ SUV है, जिसमें 2000cc का इंजन दिया है। यह एक ट्विन टर्बो डीजल इंजन है जो 158.5 kW की पावर जनरेट करता है। इसमें 2WD और 4WD का ऑप्शन मिलता है। 7 ड्राइव मोड्स के साथ यह SUV उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि ग्लोस्टर को हर मौसम में आसानी से ड्राइव किया जा सकता है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD जैसे प्रमुख फीचर्स मिलते हैं।
स्पेस की बात करें तो MG Gloster में 6 और 7 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस गाड़ी का चुनाव कर सकते हैं। यह एक बड़ी SUV है जिसे सिटी में कम लेकिन हाईवे पर जमकर चला सकते हैं। इसमें बड़ा इंजन लगा है इसलिए आप बहुत अच्छी माइलेज की उम्मीद नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें:
मारुति डिजायर को फिर मिली 5 स्टार रेटिंग! बच्चे और बड़ों को मिलेगी फुल सेफ्टी
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
5 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
10 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
11 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
11 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines