MG Electric Cars 2025: JSW MG मोटर इस समय उनकी नई Windsor EV की कामयाबी का स्वाद चख रही है। इसी कार की वजह से MG की सेल में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। अब कंपनी बड़ी तैयारी में है। कंपनी टाटा मोटर्स और महिंद्रा को कड़ी टक्कर दे रही है। भारत में बिक्री के मामले में टाटा सबसे बड़ी कंपनी है। लेकिन खास बात ये है कि Windsor EV की ही वजह से टाटा का मार्केट शेयर कम हो गया।
बिक्री की बात करें तो पिछले महीने (नवंबर 2024) टाटा की बाजार हिस्सेदारी घटकर 49% रह गई, जबकि MG का मार्केट शेयर बढ़कर 36% हो गया। अब कंपनी भारत में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए अगले साल एक और नई कार लेकर आ रही है 2025 में नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करके एमजी, टाटा से मुकाबला करना जारी रख सकती है।
MG Cyberster होगी अगली कार
MG अगले साल भारत में एक नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने जा रही है, यह कंपनी का सबसे बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाया है। इसके अलावा कंपनी दो और नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। जिनमें लेटेस्ट डिजाइन से लेकर लंबी रेंज मिलेगी।
MG4 इलेक्ट्र्रिक कार
अगले साल भारत में नई MG4 इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है। यह एक प्रीमियम हैचबैक इलेक्ट्रिक कार होगी। इस कार में नया डिजाइन और कंफर्ट देखने को मिलेगा। इंटरनेशनल मार्केट में यह इलेक्ट्रिक कार पहले से बिक रही है। इसमें 64 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक कार करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
MG5 इलेक्ट्रिक कार
MG5 एक इलेक्ट्रिक कार होगी जो एक वैगन कार है। इसमें 61 kWh बैटरी पैक की पावर मिल सकती है। एक बार फुल चार्ज होने पर इस इलेक्ट्रिक कार से लगभग 485 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकेगी। इस कार को अगले साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है। सोर्स के मुताबिक, एमजी इस कार के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। इसमें 61 kWh बैटरी पैक की पावर मिल सकती है। एक बार फुल चार्ज होने पर इस इलेक्ट्रिक कार से लगभग 485 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकेगी।
JSW और एमजी मोटर MG4 और MG5 इलेक्ट्रिक कारों पर 2025 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इन कारों के लॉन्च के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि इन दोनों कारों को अगले साल जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की कारों में मिलेगी खुद की स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक, Fronx होगा पहला मॉडल
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
3 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
4 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
7 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
9 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines