MG Cyberster: एमजी औरJSW ने अपने नए जॉइंट वेंचर की घोषण कर दी है, अब ये कंपनियां मिलकर भारतीय कार बाजार के लिए नए मॉडल बनायेंगी। यानी आने वाले समय में आपको कई नए मॉडल देखने को मिलने वाले हैं। गुजरात में एमजी के हलोल प्लांट की 1 लाख वार्षिक क्षमता को बढ़ाकर 3 लाख यूनिट वार्षिक क्षमता करने की तैयारी है। दोनों कंपनियां मिलकर सितंबर 2024 से हर तीन से चार महीने में एक नई कार लॉन्च करेंगी!
MG ने दिखाया नई स्पोर्ट्स कार
इस समय एमजी मोटर भारत में अपने पोर्टफोलियो का बड़े पैमाने पर विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है। मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान एमजी मोटर ने साइबरस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार से पर्दा उठाया है जोकि कंपनी का आगामी मॉडल है, फिलहाल इसे प्रदर्शित किया गया है। इस नए मॉडल को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
जबरदस्त डिजाइन
नई साइबरस्टर अपने स्टाइल से किसी को भी आकर्षित कर सकती है। यह एक स्पोर्ट्स कार है। इसके बाहरी डिजाइन में कई ऐसे कट्स और एलेमिनेट्स दिए हैं जो इसे भीड़ से अलग बनाते हैं। इसका साइड प्रोफाइल भी बेहद आकर्षित करता है। इसमें सॉफ्ट फेब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। बाहर से यह कार भव्य लगती है। इसके तीर के आकर वाली टेललाइट और एक मस्कुलर स्प्लिट डिफ्यूज़र इसके डिजाइन को अलग बनांते हैं।
डाइमेंशन
MG Cyberster को सबसे पहले साल 2021 में शोकेस किया गया था। यह कंपनी की पहली स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार होगी। इस कार की लम्बाई 4,533 mm है, यह 1328mm उंची है जबकि इसकी चौड़ाई 1912mm है तो वहीं इसका व्हीलबेस 2689 है।
580 किलोमीटर की मिलेगी रेंज
उम्मीद जताई जा रही है कि नई MG Cyberster में सिर्फ दो ही वेरिएंट मिलेंगे। यह एक रियर व्हील ड्राइव कार होगी इसमें 77 kWh की बैटरी पैक मिलेगा और सिंगल चार्ज में यह करीब 580 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। यह कार 308bhp की hp मैक्सिमम पावर देगी। एमजी साइबरस्टर महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस संस्करण को 3.5 सेकंड का समय लगता है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
6 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
10 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
12 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines