MG Cyberster: देश में इलेक्ट्रिक कारों के ऑप्शन लगातार बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे लगभग हर बजट और सेगमेंट में EVs की एंट्री होने लगी है। बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में एक से बढ़कर इलेक्ट्रिक कारें दस्तक दे रही हैं। अभी तक आपने प्रीमियम सेगमेंट तक की EVs देखी हैं लेकिन यहां हम आपको दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो भारत में अब आ चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं MG की नई Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के बारे में। यह एक टू-सीटर रोडस्टर है, जो रेट्रो-मॉडर्न डिज़ाइन में है। सबसे इस कार को इसी साल दिल्ली में लगे ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था गया। यहां हम इस कार के बारे में 5 बड़ी बातें बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित भी हो सकती हैं।
MG Cyberster: कीमत
एमजी साइबरस्टर की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी कीमत है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 74.99 लाख रुपये है। लेकिन जिन्होंने इसकी प्री-बुकिंग कर ली थी वो ग्राहक इस कार 72.49 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी बुकिंग 25 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इस गाड़ी को MG Select प्रीमियम डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। यह कार आम ग्राहकों के लिए नहीं है और ना ही यह डेली यूज़ के लिए है।
MG Cyberster: केवल 2 लोगों के लिए
एमजी साइबरस्टर एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार है। लेकिन इसमें सिर्फ 2 लोगों के बैठने की ही जगह है। केबिन स्पेस भी उठा ही ही कि दो लोग बड़े आराम से इसमें बीत सकते हैं। आप सिर्फ इसकी टेक्नोलॉजी और ड्राइविंग का अनुभव ले सकते हैं।
MG Cyberster:फुल चार्ज में 580km
एमजी की यह एक हाई स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार है और इसलिए परफॉरमेंस के लिए इसमें 77 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो ड्यूल-मोटर सेटअप के साथ है। फुल चार्ज में यह 580 km की रेंज ऑफर करती है। इसके अलावा इसमें 510PS की पावर और 725Nm टॉर्क मिलता है। यह कार इतनी तेज है कि सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है।
MG Cyberster:ट्रिपल–स्क्रीन लुभाएगी
इस कार में फीचर्स की लिस्ट लंबी है। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र इसकी ट्रिपल स्क्रीन है। इस कार में 10.25 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 7 इंच के दो डिजिटल पैनल्स देखने को मिलते हैं। म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें ऑडियो सिस्टम लग है। इसके साथ ही इसमें इन-बिल्ट 5G, कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, PM2.5 फिल्ट्रेशन और डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
MG Cyberster:एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
जब कार इतनी फ़ास्ट हो तो ज़ाहिर सी बात है उसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। इस कार में रियल-टाइम ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक और ESC जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह एक ऐसी कार है जो डिजाइन, फीचर्स और परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है।
यह भी पढ़ें: 6.14 लाख की Nissan Magnite को मिली 5-स्टार रेटिंग, 40 से ज्यादा मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines