हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

खुल गई किस्मत, बस इतनी सी कीमत पर मिलेगी सुपरकार MG Cyberster, जानें शानदार फीचर्स

विज्ञापन
फाइल फोटो

MG Cyberster: MG ने अपनी सुपरकार Cyberster की कीमतों का खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार बाजार में 27.5 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलेगी। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने में लगभग 400 km तक चलेगी।

खराब रास्तों पर दमदार परफॉमेंस देती है यह लग्जरी कार

इस शानदार लुक्स वाली कार की लंबाई 4535mm, चौड़ाई 1913mm, ऊंचाई 1329mm है। इस दमदार कार में 310 bhp की पावर मोटर मिलती है, जिससे खराब रास्तों पर भी यह कार दमदार परफॉमेंस करती है। MG Cyberster कंपनी की लग्जरी कार है, जिसमें सभी एडवांस फीचर्स के साथ लेदर-क्लैड इंटीरियर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Xpulse या TVS Apache कौन सी स्टाइलिश बाइक बढ़ाएगी आपका जलवा?, जानें कंपैरिजन

फाइल फोटो

रियर व्हील और डुअल-मोटर ओल व्हील ड्राइव मिलेगा

इस डैशिंग लुक्स कार का व्हीलबेस 2690 mm का है, जिससे कम जगह में यह आसानी से टर्न ले पाती है। कंपनी ने यह कार सॉलिड बिल्डक्वालिटी के साथ पेश की है। लेदर-क्लैड इंटीरियर इसे एलीट फील देते हैं। फिलहाल इसमें कंपनी सिंगल-मोटर रियर व्हील ड्राइव (RWD) और डुअल-मोटर ओल व्हील ड्राइव (AWD) दोनों लेआउट का विकल्प दे रही है।

ग्लोबल मार्केट में ब्रिकी के लिए पहले मिलेगी

MG Cyberster सबसे पहले यूरोप समेत ग्लोबल मार्केट में साल 2024 में बिक्री के लिए पेश की जाएगी। उम्मीद है कि इसके बाद यह कार भारतीय बाजार में भी उतार दी जाए। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी इंडिया में लॉन्च डेट, डिलीवरी और कीमत का खुलासा नहीं किया है।

कन्वर्टिबल फैब्रिक रूफ के साथ मिली है यह 2 सीटर कार 

यह कंपनी की स्पोर्ट्स कार है, जिसमें कन्वर्टिबल फैब्रिक रूफ का फीचर भी दिया गया है। इसमें दो सीट के साथ ऊपर की तरफ खुलने वाले गेट दिए गए हैं। कार में 20-इंच के अट्रैक्टिव एलॉय व्हील्स मिलते हैं। MG Cyberster में अग्रेसिव फ्रंट, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और चौड़े रियर हंच दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः दुबई के शेखों को पसंद आई यह इंडियन इलेक्ट्रिक कार, अब कंपनी बनाएगी 10 लाख यूनिट्स

स्टाइलिश लाइट और डिजाइनर बंपर मिलेगा 

कार के रियर डेक ग्लॉस ब्लैक फिनिश में है और LED टेल लाइट्स हैं। इसमें स्टाइलिश लाइट और डिजाइनर बंपर मिलेगा। कार का कुल वजन 1850 किलोग्राम है। लुक्स में यह कार बाजार में Ariel P40, Aspark Owl, Lotus Evija, और Pininfarina Battista को टक्कर देगी।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें