MG Cyberster: MG अपनी कारों में लेटेस्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है। हाल ही में कंपनी ने चीन के शंघाई ऑटो शो में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG Cyberster को पेश किया है। इस कार में 310 bhp की पावर मोटर है। जो इसे लॉन्ग ड्राइविंग रेंज देती है।
MG Cyberster में मिलेगा लेदर-क्लैड इंटीरियर
यह कार एक बार फुल चार्ज होने में 400 km तक चलेगी। मॉरिस गैरेज (एमजी) साइबरस्टर में लेदर-क्लैड इंटीरियर दिया गया है। इसमें सिंगल-मोटर रियर व्हील ड्राइव (RWD) लेआउट और डुअल-मोटर ओल व्हील ड्राइव (AWD) दोनों का विकल्प मिलेगा। जो कारा लवर्स को इसे लेने के लिए रोमांचित करेगी।
MG Cyberster
भारत में इस साल आएगी यह धांसू कार
फिलहाल कंपनी इस कब भारत में लॉन्च करेगी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी साल 2024 में इसे यूरोप, यूके आदि ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है। जिसके बाद यह भारत में आएगी। बता दें भारत में लगातार लग्जरी कारों की मार्केट बढ़ी है। महंगी स्पोर्ट्स कारों को देश में अलग ही सेगमेंट है।
और पढ़िए – Hyundai की बड़ी शुरुआत, लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर के प्रारंभिक विकास मोड का निर्माण शुरू
कन्वर्टिबल फैब्रिक रूफ का फीचर मिलेगा
जानकारी के मुताबिक MG Cyberster की लंबाई 4535mm, चौड़ाई 1913mm, ऊंचाई 1329mm है। इसका व्हीलबेस 2690mm है। इसमें कन्वर्टिबल फैब्रिक रूफ और दो सीट मिलेंगी। जो इसका सबसे खास फीचर है। इसमें दो गेट है। जो ऊपर की तरफ खुलेंगे। यह गेट इसे अलग ही लुक देते हैं।
20-इंच के अट्रैक्टिव एलॉय व्हील्स मिलेंगे
कार में अग्रेसिव फ्रंट, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और चौड़े रियर हंच दिए हैं। यह एक स्पोर्ट्स कार है। इसमें 20-इंच के अट्रैक्टिव एलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसके रियर डेक ग्लॉस ब्लैक फिनिश में है और LED टेल लाइट्स हैं। इसमें स्टाइलिश लाइट और डिजाइनर बंपर मिलेगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
7 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
9 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines