डीलरशिप पर पहुंचने लगी MG Comet EV, 22 मई से होगी देश की इस सबसे सस्ती ईवी कार की डिलीवरी

mg comet ev

mg comet ev

विज्ञापन

MG Comet EV: एमजी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet की डिलीवरी 22 मई से शुरू होगी। हाल ही में इसे डीलरशिप पर देखा गया है। 15 मई से इस कार की बुकिंग शुरू हुई है। हाल ही में कंपनी ने कार का बुकिंग स्टेटस देखने के लिए MyMG ऐप पर Track and Trace फीचर शुरू किया है।

11 हजार रुपये में बुकिंग 

कार को 11 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इस कार में 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। इसका सबसे सस्ता Pace मॉडल 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है। कार में 17 kWh की बैटरी है। जो 41hp की पावर जेनरेट करती है और 110 Nm का अधिकतम टॉर्क देती है। इसमें डिजिटल Key मिलती है।

Advertisment

 

7 घंटे में फुल चार्ज होती है

कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया जाएगा। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 230 Km तक चलती है। कार 3.3kW के चार्जर से 7 घंटे में फुल चार्ज होती है।

विज्ञापन

यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है

कार में LED लाइटिंग है। यह 1,640 मिमी लंबी और 1,505 मिमी चौड़ी है। इसका Play वेरिएंट 9.28 लाख रुपये एक्स शोरूम और Plush वेरिएंट 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेंगी। यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ