MG Comet EV को खरीदना फिर हुआ महंगा, कीमत में हुआ इतना इजाफा

MG Comet EV की कीमत में तीसरी बार इजाफा हुआ है और इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। इस कार की कीमत में 15,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

MG Comet EV

MG Comet EV

JSW MG मोटर्स की सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। यूथ को कॉमेट काफी आकर्षित करती है। लेकिन अब इस कार को खरीदना महंगा हो गया है। पिछले 7 महीने में यह तीसरी बार हो रहा है जब कंपनी ने इस कार की कीमत में इजाफा किया है। कंपनी ने अब कॉमेट की कीमत में 15,000 रुपये का इजाफा किया है। इतना ही नहीं किराए पर बैटरी सर्विस (BaaS) मॉडल के लिए भी अब किराया 2.90 से बढ़ाकर 3.10 रुपये/किमी कर दिया है। जबकि लॉन्च के समय यह 2.50 रुपये/किमी था। MG ने कॉमेट की कीमत में सबसे पहले इजाफा इस साल फरवरी और फिर मई महीने में किया था। आइये जानते हैं इस गाड़ी के फीचर्स के बारे में…

MG Comet EV

230 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज

MG Comet EV एक बेहद किफायती इलेक्ट्रिक कार है। इसमें 17.4kWh का बैटरी पैक लगा है जो फुल चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। इस कार की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर है।फुल चार्ज होने में इसे करीब 7 घंटे का समय लगता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी कार है। अगर आप रोजाना ऑफिस कार से जाते हैं तो आपको कॉमेट को खरीदना चाहिए। पेट्रोल कार की तुलना में यह काफी किफायती है।

कीमत और फीचर्स

MG Comet EV में तीन वेरिएंट मिलते हैं, इसके एग्जीक्यूटिव वेरिएंट की कीमत 7.50 लाख रुपये है और  इस पर 14,300 रुपये बढ़ गये हैं। इसके अलावा कार के एक्साइट और एक्सक्लूसिव पर 15,000 रुपये बढ़ गये हैं।  एक्साइट ट्रिम की कीमत 8.57 लाख और एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 9.56 लाख रुपये है।

इतना ही नहीं इसके अलावा ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमत में 13,700 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये  से शुरू होती है। इसके BaaS मॉडल की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। बार-बार कीमत में इजाफा होने से ग्राहकों  की जेब पर इसका असर पड़ता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ