MG Comet EV Price Hike: नए साल में एक नई कार खरीदना अब महंगा हो रहा है। धीरे-धीरे कार कंपनियां अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा रही हैं। अभी हाल ही में MG मोटर इंडिया ने अपनी नई windsor ev की कीमत 50000 रुपये का इजाफा किया था। वहीं अब कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV कीमत में भी 1,000 रुपये से लेकर 32,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत में 3.36% तक की बढ़ोतरी की है। Comet ev की एक्स-शोरूम कीमत अब 6,99,800 रुपये से लेकर 9,84,800 रुपये तक जाती है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और रेंज के बारे में…
MG Comet EV के फीचर्स
Comet EV एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है। इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स और 100 से ज्यादा वॉयस कमांड फीचर्स मिलते हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया गया है। कार के साथ डिजिटल Key मिलती है। Comet EV में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Dual-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं।
सिंगल चार्ज में 230km की रेंज
सिटी ड्राइव के लिए MG Comet EV एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक लगा है जो सिंगल चार्ज में 230km की रेंज ऑफर करती है। 3.3kW के चार्जर से इसकी बैटरी को चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता जबकि 5 घंटे में इसकी बैटरी तकरीबन 80% तक चार्ज हो जाती है। फ़ास्ट चाजिंग का ना होने इस कार का एक कमजोर पहलू भी है। कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर, 42PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
50,000 रुपये महंगी हुई Windsor
Windsor इलेक्ट्रिक कार इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकती है। लेकिन अब इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने Windsor EV की कीमत में 50,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। अब इस गाड़ी की कीमत 13.99 लाख रुपये (बैटरी समेत) से शुरू होती है। इसमें आपको 3 वेरीएंट मिलते हैं।
भारत में पिछले साल सितंबर में इसे लॉन्च किया था। इसकी बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। शानदार बिक्री के चलते ये इलेक्ट्रिक कार टाटा मोटर्स के लिए अब सिर दर्द बन गई है।
यह भी पढ़ें: Auto Expo 2025 में आएगी Mahindra की एडवांस्ड इलेक्ट्रिक SUV! 500km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
12 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
14 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
16 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines