MG Comet EV VS Tata Tiago EV: इलेक्ट्रिक कार इन दिनों अधिक डिमांड पर हैं। 10 लाख से कम कीमत सेगमेंट में दो दमदार ईवी कार हैं MG Comet और Tata Tiago. आइए आपको इस खबर में इन दोनों के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में बताते हैं।
MG Comet EV
यह कार शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम आती है। यह कार सात घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। सिंगल चार्ज पर यह कार 230 km की रेंज देती है। कार में एयरबैग और ABS की सुरक्षा मिलती है। इसमें 17.3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कार के साथ 3.3 kW का हाई पावर चार्जर मिलता है।
रिवर्स पार्किंग कैमरा और पांच कलर
कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले और कीलेस जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में 42 PS की पावर मिलती है। इसमें पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें डुअल टोन का भी ऑप्शन है। कार की पिछली सीट पर चाइल्ड सीट एंकर दिया गया है। इसमें 110 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।
Tata Tiago EV
यह कार शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 19.2 KWh की बैटरी है। कार में 15A का चार्जर है, यह छह घंटे में बैटरी फुल चार्ज कर देता है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग और एबीएस मिलता है। Tata Tiago EV में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसा एडवांस फीचर मिलता है।
250 km की रेंज और 73 Bhp की हाई पावर
सिंगल चार्ज पर यह कार 250 km की रेंज देती है। कार में 73.75 Bhp की हाई पावर मिलती है। कार में रेन-सेंसिंग वाइपर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल मिलता है। कार में बड़े टायर मिलते हैं और इसमें आरामदायक सस्पेशन दिया गया है। जिससे खराब रास्तों में राइडर को अधिक झटके महसूस नहीं होते।
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 hr agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
20 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
22 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
23 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines