Upcoming Ev Car: MG ने हाल ही में अपनी EV कार Comet EV से पर्दा उठाया था। अब इसके लॉन्च की डिटेल सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक यह कार अप्रैल में लॉन्च हो सकती है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने में 300 किलोमीटर तक चलेगी। कार में में 20-25kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है। जो 68hp की पावर जेनरेट करने की क्षमता रखता है।
10 लाख से कम कीमत
जानकारी के मुताबिक इंडिया से बाहर कंपनी ने इस कार को Wuling Air के नाम से लॉन्च किया है। इसकी कीमत भारतीय कार मार्केट के हिसाब से 10 लाख से कम रखने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख तय नहीं की है। इससे पहले कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा था कि कंपनी सेकेंड क्वॉर्टर के बाद अपनी इलेक्ट्रिक कार को पेश करेगी। कार में एमजी ब्रांडिंग के नीचे एक चार्जिंग पोर्ट, डुअल-टोन बम्पर, वर्टिकल स्टैक्ड हेडलैंप, एलईडी डीआरएल इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स दिए जाएंगे।
MG Comet EV
और पढ़िए –Tata की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 65,000 रुपये का सीधा बेनिफिट, मौका हाथ से न जाने पाए
5 कलर ऑप्शन में मिलेंगें
कार व्हाइट, ब्लू, येलो, पिंक और ग्रीन कुल 5 कलर ऑप्शन में मिलेंगी। कार में अलॉय व्हील विंडो लाइन और बॉडी पर कैरेक्टर लाइंस मिलेंगी। कार में दो साइड गेट और एक पीछे ही तरफ टेलगेट कुल तीन गेट होंगे। कार की लंबाई 2.9 मीटर है और इसमें 2010mm का व्हीलबेस है। कार में 10.25 इंच का स्क्रीन दिया जाएगा। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स होंगे।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
3 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
5 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
7 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
21 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines