MG Comet EV: भारत में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेज होने लगी है। अब हाइवे पर भी EV चार्जिंग स्टेशन खुलने लगे हैं। यानी आने वाले दिनों में आप बिना किसी टेशन के लॉन्ग ड्राइव पर निकल सकते हैं। इस समय किफायती और प्रीमियम दोनों तरह के इलेक्ट्रिक वाहन आने लगे हैं, जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
इस समय MG comet काफी तेजी से ग्राहकों के घरों में अपनी जगह बना रही है, और इसकी एक बड़ी वजह है इसकी कीमत में हाल ही में हुई कटौती। इस समय यह देश की सबसे किफायती और एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कार है। सिर्फ 512 रुपये के खर्च पर यह पूरा महीना निकाल देती है। आइये जानते हैं कैसे…
519 के खर्च में पूरा महीने चलेगी MG Comet EV
MG Motor India के डेटा के मुताबिक 519 के खर्च 1000 किलोमीटर तक चलेगी, यानी अगर आप एक दिन में 33 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं तो आप बस पूरे महीने इस्तेमाल कर सकते है। यानी यह कार आपके पेट्रोल-डीजल पर खर्च होने वाले हजारों रुपये की खूब बचत कर सकती है। अब मान लीजिये आपकी कार एक लीटर में पेट्रोल में 15 किलोमीटर चलती है और 1000* किलोमीटर चलने में इसे करीब 67 लीटर पेट्रोल की जरूर पड़ेगी।
इस समय दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, उस हिसाब से आपको हर महीने करीब 6346 रुपये खर्च करने होंगे। यानि MG Comet पेट्रोल से चलनी वाली कार से कितना सस्ता पड़ेगी ये आप खुद ही देख लीजिये। MG Comet EV की एक्स-शो रूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
फुल चार्ज में चलेगी 230 किलोमीटर
MG Comet EV एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है, और यह सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है। इस कार की लबाई 3 मीटर से भी कम है। इसका टर्निंग रेडियस 4.2 मीटर है, यानी कम जगह में भी आप इसे आसानी से निकाल सकते हैं। इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, 100 से ज्यादा वॉयस कमांड जैसे फीचर्स हैं।
Comet EV में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ये कार सिंगल चार्ज में 230km की रेंज ऑफर करती है। 3.3kW के चार्जर से इसकी बैटरी को चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता जबकि 5 घंटे में इसकी बैटरी तकरीबन 80% तक चार्ज हो जाती है। फ़ास्ट चाजिंग का ना होने इस कार का एक कमजोर पहलू भी है।
* Figures may vary as per different power tariffs
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines