MG Comet EV: अब इलेक्ट्रिक कार का सपना होगा पूरा, क्योंकि JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV को अब 4.99 लाख रुपये में पेश कर दिया है और इसी के साथ MG ने EV कार बाजार में प्राइस वार भी छेड़ दी है। MG की तरफ से यह एक ऐसा कदम है जो इलेक्ट्रिक कार बाजार को रफ़्तार दे सकता है। यानी पेट्रोल कार से भी सस्ती इलेक्ट्रिक कार अब बाजार में आ चुकी है। आइये जानते हैं आखिर कैसे यह संभव हो पाया है और MG की क्या है प्लानिंग।
MG का BaaS प्रोग्राम
MG मोटर इंडिया ने एक खास बैटरी एज एज सर्विस’ (BaaS) प्रोग्राम, यानी बैटरी सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम पेश किया है जिसके तहत कॉमेट EV को 4.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ प्रति किलोमीटर बैटरी रेंटल भी देना होगा। इस प्रोग्राम को सबसे पहले हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी वीइकल विंडसर EV के साथ पेश किया गया था।
ऐसे मिलेगा फायदा
आइये जानते हैं कैसे आप भी इस प्रोग्राम का फायदा उठा सकते हैं। इस प्रोग्राम के तहत MG Comet EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है और इसके साथ ही बैटरी रेंटल के रूप में 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर भुगतान करना होगा। अब खास बात ये है कि 3 साल के बाद भी आपको एमजी की इलेक्ट्रिक कारों पर 60% एश्योर्ड बायबैक मिल जाएगा। एमजी की यह पहल जरूर सराहनीय है क्योंकि इस प्रोग्राम के तहत वो लोग अब आसानी से इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं इनका बजट कम है। महज 5 लाख में अब आपको इलेक्ट्रिक कार मिल रही है। पेट्रोल कार की तुलना में MG Comet EV काफी सस्ती पड़ने वाली है।
इस प्रोग्राम को लेकर जेएसडब्ल्यू के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर सतिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि BaaS के साथ हमने आसान ऑनरशिप के लिए ग्राहको को एक प्लैटफॉर्म दे दिया है। एमजी के बैटरी सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को बजाज फिनसर्व, हीरो फिनकॉर्प, विद्युत और ईकोफा ऑटोवर्ट का समर्थन प्राप्त है।
MG Comet EV के फीचर्स
MG Comet EV एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है। इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, 100 से ज्यादा वॉयस कमांड जैसे फीचर्स हैं। कार के साथ डिजिटल Key मिलती है। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Dual-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया गया है।
Comet EV में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ये कार सिंगल चार्ज में 230km की रेंज ऑफर करती है। 3.3kW के चार्जर से इसकी बैटरी को चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता जबकि 5 घंटे में इसकी बैटरी तकरीबन 80% तक चार्ज हो जाती है। फ़ास्ट चाजिंग का ना होने इस कार का एक कमजोर पहलू भी है।
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
16 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
19 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
20 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
22 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines