---विज्ञापन---

ऑटो

60 मिनट में चार्ज, 400 से ज्यादा ड्राइविंग रेंज, MG की स्मार्ट इलेक्ट्रिक कारें

MG Comet EV में दो अट्रैक्टिव डुअल टोन कलर और तीन मोनोटोन कलर मिलते हैं। कार में 17.3 kWh का बैटरी सेटअप दिया गया है।

MG Comet EV: एमजी के बेड़े में दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं MG ZS EV और MG Comet EV. यह दोनों हाई ड्राइविंग रेंज कारें हैं। कंपनी इस त्यौहारी सीजन अपनी MG ZS EV पर 2.5 लाख रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है। बीते दिनों कंपनी ने इसका ऐलान किया था। ऑफर की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। इसके अलावा MG Comet EV फास्ट चार्जर से 60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। दोनों स्मार्ट कारें हैं, जिनमें सेंसर बेस्ड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो राइडर्स को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। आइए आपको इन दोनों काराें की कीमत और फीचर्स के बारे मे बताते हैं।

---विज्ञापन---

MG ZS EV

इस कार में 448 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार शुरुआती कीमत 22.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें 50.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। MG ZS EV में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार कुल 461 km तक चलती है। कार का टॉप मॉडल 26 लाख रुपये तक आता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

60 मिनट में चार्ज

कार में पांच वेरिएंट मिलते हैं। इस कार में Glaze Red, Aurora Silver, Starry Black और Candy White कुल चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। MG ZS EV में 174.33 bhp की पावर मिलती है। कार आठ से नौ घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं, 50 kW के DC फास्ट चार्जर से यह कार 60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

---विज्ञापन---

 

MG Comet EV
इस कार में 41.42 bhp की पावर मिलती है। यह कार शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह 4 सीटर कार है जिसमें सिंगल चार्ज पर 230 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। कार सात घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। MG Comet EV का टॉप मॉडल 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में तीन वेरिएंट आते हैं।

---विज्ञापन---

5 कलर ऑप्शन मिलते हैं

इसमें दो डुअल टोन कलर और तीन मोनोटोन कलर मिलते हैं। कार में 17.3 kWh का बैटरी सेटअप मिलता है। यह 2 डोर कार है, जिसे फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। कार में 110 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसमें कीलेस एंट्री और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स की सेफ्टी मिलती है। एंटी ब्रेकिंग सिस्टम से टायर फिसलने, अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में चारों पहियों पर एडिशन कंट्रोल मिलता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 08, 2023 04:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola