MG Comet EV: इलेक्ट्रिक गाड़ियों के सेगमेंट में सस्ती कारों की काफी डिमांड है। ईवी कारों में लोग सिंगल चार्ज में हाई ड्राइवेंज रेंज देने वाली गाड़ियां पसंद करते हैं। MG Comet EV इसी सेगमेंट की धांसू कार है। यह कार शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 230 km तक चलती है।
तीन स्टाइलिश वेरिएंट
यह MG की सुपर सेफ्टी कार है, इसमें ड्राइविंग केबिन में दो एयरबैग मिलते हैं। कार का टॉप मॉडल 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। MG Comet EV बाजार में तीन स्टाइलिश वेरिएंट Pace, Play और Plush में आती है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं।
MG Comet EV
MG Comet EV में 17.3 kWh का हाई बैटरी पैक
इस पावरफुल इलेक्ट्रिक कार में दो डुअल टोन और तीन मोनोटोन कलर आते हैं। यह 2 डोर कार है, जिसमें यात्रियों के लिए चार सीट अवेलेबल हैं। MG Comet EV में 17.3 kWh का हाई बैटरी पैक दिया गया है। यह हाई स्पीड कार है। कार सड़क पर 101 kph तक की टॉप स्पीड देती है।
डाउन पेमेंट में बदलाव संभव
आप इस कार को 83000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको पांच साल के लिए 9.8 फीसदी ब्याजदर के साथ प्रतिमाह 15839 रुपये की किस्त देनी होगी। आपको बता दें कि डाउन पेमेंट में बदलाव संभव है। आपको लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
कार 3.3 kW चार्जर से कुल सात घंटे में फुल चार्ज
यह कार 3.3 kW चार्जर से कुल सात घंटे में फुल चार्ज होती है। कार में कीलेस एंट्री, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 10.25 का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
कार में 42 PS की पावर
कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है। बाजार में यह कार Tata Tiago EV और Citroen eC3 से टक्कर लेती है। MG Comet EV में रियर सीट पर आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर का फीचर मिलता है। कार में 42 PS की पावर और 110 Nm की टॉर्क मिलता है।
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 hr agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
20 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
22 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
23 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines