हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

7 लाख से कम कीमत में मिल रही यह 4 सीटर कार, स्टाइलिश लुक और धाकड़ पावर

MG Comet EV 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, इसमें वॉयस कमांड और सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में LED लाइटिंग और स्मार्ट लुक टेललाइट दी गई है, यह कार 12 इंच के स्टील व्हील के साथ आती है।

विज्ञापन
MG Comet EV

EV cars under 8 lakh: बाजार में छोटे साइज की ईवी कार काफी पसंद की जाती हैं, खासकर सिटी की भीड़भाड़ और पॉल्यूशन वाली जगहों के लिए यह बेस्ट हैं। ऐसी ही एक स्मॉल साइज कार है MG Comet EV. यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 230 km तक चलती है। यह 4 सीटर कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।

 

कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

MG Comet EV शुरुआती कीमत 6.98 लाख एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इस कार की लंबाई 1640 mm और चौड़ाई 1505 mm की है। कंपनी अपनी इस कार में 17 kWh की बैटरी ऑफर कर रही है। इस कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि उसकी यह जबरदस्त कार 41hp की पावर और 110 Nm का टार्क जनरेट करती है। यह हाई स्पीड कार है, जो 101 kmph की टॉप स्पीड देती है।

विज्ञापन

MG Comet EV

MG Comet EV 7 घंटे में होती है फुल चार्ज

एमजी मोटर्स अपनी इस कार में वॉयस कमांड और सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स देता है। कार में LED लाइटिंग और स्मार्ट लुक टेललाइट दी गई है। कार में 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। यह कार 3.3kW के चार्जर से करीब 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कार में सीट बेल्ट रिमांइडर मिलता है और यह डुअल टोन में भी ऑफर होती है।

विज्ञापन

MG Comet EV में आते हैं ये फीचर्स

  • कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • डुअल-टोन इंटीरियर
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • कैमरा और एलईडी लाइट
  • तीन ड्राइविंग मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बिक रही Tata की यह कार, हर महीने 2800 लोग खरीद रहे

ये भी पढ़ें: ये है SUV सेगमेंट में सस्ता ऑप्शन, 6 लाख से कम कीमत और 20 Kmpl की माइलेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola