महज 17000 रुपये प्रतिमाह पर खरीदें यह दमदार इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर देती है 230 KM की रेंज
Edited By Amit Kasana

MG Comet EV
Edited By Amit Kasana

MG Comet EV
MG Comet EV: सीएनजी के बाद अब इंडियन कार बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियां नया ट्रेंड बनती जा रही हैं। इसी सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई एमजी मोटर्स की Comet को लोगों का जमकर रिस्पांस मिल रहा है। आइए आपको इस दमदार कार के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
इस कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं। यह कंपनी की 2-डोर धांसू कार है जिसमें चार लोगों के बैठने की जगह मिलती है। MG Comet EV में 17.3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कार में ईबीडी के साथ एबीएस की सेफ्टी मिलती है।
MG Comet EV बाजार में शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रिवर्स पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। 3.3 kW चार्जर से यह कार सात घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
यह कार बाजार में Tata Tiago EV और Citroen eC3 से मुकाबला करती है। MG Comet EV रियर व्यू ड्राइव कार है। इसे सिटी की स्मूथ सड़कों के साथ खराब रास्तों पर हाई पावर जेनरेट करने के लिए बनाया गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 230 km तक चलती है।
MG Comet EV में एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। यह स्टाइलिश कार 42 PS की पावर और 110 Nm की टॉर्क देती है। इसमें दो डुअल टोन और तीन मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। (Apple Green, Starry Black, Candy White, Starry Black, Aurora Silver, Candy White और Starry Black)
कार में 10.25 का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिलता है। कार में KEY LESS एंट्री के साथ 55 से अधिक कनेक्टेड सुविधाएं मिलती है। MG Comet EV में Pace, Play और Plush तीन वेरिएंट मिलता है।
आप कार को महज 86,000 हजार रुपये अपने घर ले जा सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको पांच साल के लिए सिर्फ 9.8 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 16,438 हजार रुपये किस्त देनी होगी। डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में कर सकते हैं। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी एमजी डीलरशिप पर जाना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: