MG COMET BLACKSTORM Edition: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। कार कंपनियां भी हर हाल में अपनी बिक्री को बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं। JSW MG Motor India ने भी भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV का BLACKSTORM एडिशन बाजर में पेश किया है। जिसे आप डीलरशिप पर जाकर सिर्फ 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया आपको इस इस एडिशन में देखने को मिलेगा। MG Comet EV का ब्लैक स्टॉर्म एडिशन कॉमेट के टॉप वेरिएंट में मिलेगा।
क्या खास है ब्लैक स्टॉर्म एडिशन में
MG Comet EV ब्लैक स्टॉर्म एडिशन में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे लेकिन कुछ जगहों पर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन के लोगो देखने को मिलते हैं। कार बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में रेड कलर हाईलाइट्स देखने को मिलते हैं जिसकी वजह से यह कार ज्यादा स्पोर्टी नजर आती है। कार का कलर व्लैक ही है।
बैटरी, रेंज और कीमत
MG Comet EV ब्लैक स्टॉर्म एडिशन के डिजाइन और बैटरी पैक में कोई बदलाव नहीं किया है। इस गाड़ी में 17.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो 230 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र करता है। डेली यूज़ के लिए यह एक बढ़िया कार है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 7.80 लाख + बैटरी रेंटल शामिल है। जबकि इसके नार्मल मॉडल की कीमत 4.99 लाख + बैटरी रेंटल है।
MG Comet EV के फीचर्स
MG Comet EV अपने डिजाइन की वजह से काफी पसंद की जाती है। यह एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है। कंपनी ने इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स और 100 से ज्यादा वॉयस कमांड जैसे फीचर्स को शामिल किया है। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा इस कार के साथ डिजिटल Key मिलती है। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Dual-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ें: Nissan Magnite CNG: भारत मे जल्द लॉन्च होगी मैग्नाइट सीएनजी, इतनी होगी कीम
संबंधित खबरें
पेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
37 mins ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
22 hrs agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
23 hrs agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines