MG Cloud EV: इस साल भारत में कई नई इलेक्ट्रिक कारें बाजार में आने वाली हैं। टाटा मोटर्स से लेकर MG की नई गाड़ियां लॉन्च होगीं। आने वाला समय क्रॉसओवर गाड़ियों का होगा। अब एमजी मोटर्स अपनी नई क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक इस साल सितम्बर में MG की Cloud EV भी लॉन्च होने वाली है। नया मॉडल Comet EV और ZS EV के बीच आयेगा। इस नये मॉडल में कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा।
स्पेस होगा जबरदस्त
MG Cloud EV में स्पेस का ध्यान रखा जाएगा। नए मॉडल में 2700 mm का व्हीलबेस मिलेगा यानी केबिन में आपको काफी जगह मिल जायेगी। कार की लंबाई 4.3 मीटर की होगी। नए मॉडल के डिज़ाइन में काफी नयापन देखने को सकता है। कार के फ्रंट और रियर में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। खास बात ये है कि लम्बे व्हीलबेस के कारण खराब रास्तों पर आपको बेहतर आराम मिलेगा। कार के फ्रंट में आपको चार्जिंग पॉइंट मिलेगा। इसके अलावा कार में स्टाइलिश अलॉय व्हील दिए गये हैं। कार में बोनट और बंपर पर लाइट दी गई हैं।
MG Cloud EV के टॉप फीचर्स
- 360 डिग्री कैमरा
- 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 360 डिग्री कैमरा
- 18 इंच अलॉय व्हील्स
- 1707 लीटर का बूट स्पेस
- 8.8 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वायरलेस चार्जर
- टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टेयरिंग व्हील
- पीएम 2.5 फिल्टर
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+ EBD
460 km की होगी रेंज!
सोर्स के मुताबिक MG Cloud EV में 37.9kWh और 50.6kWh दो बैटरी पैक मिलने की सम्भावना है। फुल चार्ज में यब कार 460 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र कर सकती है। इसमें 134 hp की पावर मिलगी। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। यह 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसे 12 कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें ऑटो AC, पावर विंडो, चाइल्ड एंकरेज, सीट बेल्ड रिमाइंडर और ओवर स्पीड अलर्ट का फीचर मिलेगा। कार की रियर सीट पर आरामदायक लेग स्पेस मिलेगा। यह कार बड़े बूट स्पेस और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ आएगी।
MG Cloud EV
कितनी होगी कीमत
MG Cloud EV की संभावित कीमत 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। कंपनी इसे सितम्बर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे लॉन्च करके फेस्टिव सीजन में बिक्री को बढ़ाने की कोशिश करेगी। भारत में Cloud EV का सीधा मुकाबला Tata Curvv EV से होगा।
यह भी पढ़ें: Honda Amaze CNG भारत में जल्द होगी लॉन्च! शोरूम पर आई नजर
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines