MG Astor Price hike: देश में MG मोटर की कारें खूब पसंद की जा रही हैं। अब कंपनी ने भारत में अपने पैर जमा लिए हैं। EV सेगमेंट में तो MG काफी अच्छी पोजीशन में है। MG की सबसे एडवांस्ड एसयूवी Astor को खरीदना अब महंगा हो गया है। एस्टर सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर देती है। इसमें क्रेटा की तुलना में ज्यादा अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं और साथ ही डिजाइन के मामले में भी यह काफी अच्छी दिखने वाली एसयूवी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Astor की कीमत में 19,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। अब एस्टर की एक्स-शोरूम कीमत 11.47 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये तक जाती है।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो Astor में1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 110 PS की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स लैस है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस गाड़ी के फ्रंट में डिस्क और रियर में भी डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। एस्टर की लंबाई 4,323mm, चौड़ाई 1,809 और हाईट 1,650mm है।
सेफ्टी के लिए इस एस्टर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, टायर पंचर मोनिटरिंग सिस्टम, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, रियर फोग लैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, आल डिस्क ब्रेक और 6 एयरबैग्स की सुविधा दिन जा रही है। एस्टर में i-SMART 2.0 के तहत 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गये हैं।
सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च
हाल ही में एमजी ने अपनी सबसे तेज साइबरस्टर को पेश किया है, जिसकी कीमत 74.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम)है। नई Cyberster में 77 kWh का बैटरी पैक दिया है और फुल चार्ज पर 580km तक की रेंज देगा। यह कार इतनी फ़ास्ट है कि महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें लगी है। इस गाइड की डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें Hyundai Creta ev को टक्कर देने आ रही है BYD Atto 2, फुल चार्ज में देगी 380km की रेंज
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
9 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
10 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
14 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
15 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
15 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines