MG Astor: पांच सीटर कारों का बड़ा बाजार है। इसमें एमजी की एक किफायती कीमत पर कार मिलती है Astor. यह कार दो इंजन ऑप्शन में आती है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। यह एसयूवी कार शुरुआती कीमत 10.82 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 1349 cc से लेकर 1498 cc तक इंजन ऑप्शन अवेलेबल है।
एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
इस कार में आगे और पीछे कुल छह एयरबैग मिलते हैं, जो हादसों के दौरान चोटिल होने से बचाने में मददगार हैं। इसके अलावा कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, जो किसी भी चीज के कार के अधिक करीब आने पर अलर्ट जारी करता है। कार में क्रूज़ कंटोल, और टक्कर की चेतावनी देने जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक दिए गए हं। इसमें लेन-कीपिंग/डिपार्चर असिस्ट, हाई-बीम असिस्ट, और ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। हाल ही में इसका ब्लैक स्ट्रोम एडिशन पेश किया गया था।
488 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
MG Astor में Style, Super, Smart, Sharp और Savvy पांच ट्रिम आते हैं। इसका टॉप वेरिएंट 18.69 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि अलग-अलग वेरिएंट में यह कार 14.34 से लेकर 15.43 kmpl तक की माइलेज देती है। यह फैमिली कार है, इसमें लॉन्ग रूट के लिए 488 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में सात कलर आते हैं। यह कार सड़क पर 108.49 से लेकर 138.08 bhp तक की माइलेज देती है।
कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स
MG Astor टर्बो इंजन में 140 PS की पावर और 220 Nm का टॉर्क देती है। कार में 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) मिलता है। ईएसपी से कार को टर्न पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह कार 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जो इसे हाई पावर देता है।
Hyundai Creta से मुकाबला
MG Astor में सनरूफ और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ मिलती है। कार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल का ऑप्शन है। बाजार में यह Hyundai Creta, Toyota Hyryder, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Honda Elevate और Skoda Kushaq को टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
11 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
13 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
15 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines