हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

SUV सेगमेंट की शान है MG की यह धाकड़ कार, आज खरीदेंगे तो बचेंगे 1.50 लाख रुपये

विज्ञापन
फाइल फोटो

MG Astor: एमजी मोटर इंडिया अपनी धाकड़ SUV कार Astor पर 1.50 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर कार के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर है। वहीं, कार के नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।

डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस

कंपनी के अनुसार इस डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। खास बात यह है कि यह ऑफर के 30 जून, 2023 तक ही लागू है। डिस्काउंट ऑफर संबंधी अधिक जानकारी के लिए आपको एमजी मोटर के नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

फाइल फोटो

विज्ञापन

यह कार मिड सेगमेंट की धाकड़ कार है

MG Astor में 1.3-लीटर का टर्बों चार्ज इंजन मिलता है। यह इंजन 140 PS की पावर और 220 Nm की पीक टॉर्क देता है। इसके अलावा कंपनी 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 110 PS की पावर और 144 Nm की पीक टॉर्क देती है। यह कार मिड सेगमेंट की धाकड़ कार है।

MG Astor में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग

MG Astor में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है। जिसमें तीन मोड अर्बन, नॉर्मल और डायनामिक मिलते हैं। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। MG की इस compact SUV में 10.1-टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह तरह से पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबेग और ADAS है।

विज्ञापन

एमसी एस्टर में 15.43 kmpl की हाई माइलेज

कार में क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, हाई-बीम असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा मिलता है। बाजार में यह कार Hyundai Creta और Toyota Hyryder को टक्कर देती है। एमसी एस्टर में 15.43 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। पांच सीटर यह कार बाजार में 10.52 लाख से शुरू होकर 19.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें चार ट्रिम Style, Super, Smart और Sharp मिलते हैं। इसमें पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola