---विज्ञापन---

3 स्टीयरिंग मोड और पांच कलर ऑप्शन, MG की इस कार को सड़क पर मुड़ मुड़कर देखते हैं लोग, जानें कीमत

MG Cars: एमजी (मॉरिस गैरेज) अपनी कारों में धांसू फीचर्स और जबरदस्त इंजन के लिए जानी जाती है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक कार है MG Astor. यह कार मिड सेगमेंट की धाकड़ कार है जिसमें 1349 cc से लेकर 1498 cc तक का इंजन मिलता है। MG Astor में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग MG […]

MG Cars: एमजी (मॉरिस गैरेज) अपनी कारों में धांसू फीचर्स और जबरदस्त इंजन के लिए जानी जाती है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक कार है MG Astor. यह कार मिड सेगमेंट की धाकड़ कार है जिसमें 1349 cc से लेकर 1498 cc तक का इंजन मिलता है।

MG Astor में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग

MG Astor में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है। जिसमें तीन मोड Urban, Normal, और Dynamic मिलते हैं। जिससे लंबे सफर में लगातार इसे चलाने से थकान नहीं होती। इसे चलाने या मोड़ने में अधिक ताकत नहीं लगती है। कार का दमदार इंजन 108.49 से लेकर 138.08 Bhp की पावर देता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बाजार में मिलते हैं चार ट्रिम Style, Super, Smart और Sharp 

एमसी एस्टर में 15.43 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। पांच सीटर यह कार बाजार में 10.52 लाख से शुरू होकर 18.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें चार ट्रिम Style, Super, Smart और Sharp मिलते हैं। इसमें पांच कलर ऑप्शन Spiced Orange, Aurora Silver, Glaze Red, Candy White और Starry Black आते हैं।

MG Astor

MG Astor

मिलता है 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

MG Astor में 1.3-litre का टर्बों चार्ज इंजन जो 140 PS की पावर और 220 Nm की पीक टॉर्क देता है। इसके अलावा कंपनी 1.5-litre naturally aspirated इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 110 PS की पावर और 144 Nm की पीक टॉर्क देती है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

---विज्ञापन---

सेफ्टी फीचर्स भी एक से बढ़कर एक 

MG की इस compact SUV में 10.1-टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह तरह से पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबेग और ADAS(Advanced Driver-Assistance Systems) है।

क्रूज कंट्रोल के साथ मिलता है इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम

कार में क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, हाई-बीम असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और electronic stability programme (ESP) मिलता है। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Toyota Hyryder, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq and Maruti Grand Vitara को टक्कर देती है।

First published on: Apr 26, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola