MG 100 Year Limited Edition Cars: ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड MG (Morris Garages) ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर कंपनी ने अपनी मौजूदा चारों कर के 100-ईयर लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए हैं जोकि दिखने में बेहद आकर्षित हैं। इन सभी वेरिएंट को Evergreen कलर में उतारा गया है। इन चारों कारों के नाम हैं, कॉमेट ईवी, जेडएस ईवी, एस्टर और हेक्टर हैं। आइये जानते हैं इन नए मॉडल की कीमत और खूबियां…
कीमत और वेरिएंट
- MG Comet EV Exclusive FC: 9.40 लाख रुपये
- MG Astor Sharp Pro: 14.81 लाख रुपये
- MG Hector Sharp Pro 21.20 लाख रुपये
- MG ZS EV Exclusive Plus 24.18 लाख रुपये
MG ने Comet EV , ZS EV, Astor और Hector को ब्रिटिश रेसिंग हिस्ट्री के फेवरेट कलर के साथ लॉन्च किया है। परफॉर्मेंस और क्राफ्टमैनशिप की मिसाल के तौर पर इन कारों को पेश किया है। इनमें ब्लैक फिनिश रूफ और डार्क फिनिश एलिमेंट्स के साथ ही एवरग्रीन एक्सीरियर और टेलगेट पर ‘100-Year Edition’ बैजिंग देखने को मिलेगी।
इसके अलावा इन चारों कारों में ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ ही फ्रंट हेडरेस्ट पर ‘100-Year Edition’ की एम्ब्रॉयडरी देखने को मिलेगी। कंपनी के मुताबिक ने एवरग्रीन कलर हमारे लिए काफी महत्व रखता है और अब हम अपनी पॉपुलर कारों को एवरग्रीन अवतार में पेश कर रहे हैं।
MG Comet EV है सबसे किफायती
MG Comet EV एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है, और यह सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है। इस कार की लबाई 3 मीटर से भी कम है। इसका टर्निंग रेडियस 4.2 मीटर है, यानी कम जगह में भी आप इसे आसानी से निकाल सकते हैं।
इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, 100 से ज्यादा वॉयस कमांड जैसे फीचर्स हैं। Comet EV में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ये कार सिंगल चार्ज में 230km की रेंज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar और Bolero से आगे निकली Scorpio, फिर बनी No.1
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines