Mercedes EQS 680 Maybach: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes Benz ने भारत में पहली इलेक्ट्रिक Maybach के तौर पर EQS 680 को लॉन्च कर दिया है। यह एक सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है इसमें कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 11 एयरबैग्स दिए गये है। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स से लेकर इसकी रेंज के बारे में..
सिंगल चार्ज में 611 किलोमीटर की रेंज
मर्सिडीज की तरह से यह देश में पहली इलेक्ट्रिक Maybach एसयूवी EQS680 है। इसका डिजाइन और फीचर्स इसे सबसे अलग बनाते हैं। इसका कैबिन सुपर लग्जरी है। मर्सिडीज की इस इलेक्ट्रिक मेबैक की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 2.25 करोड़ रुपये है। पिछले साल अप्रैल में ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया था।
15 स्पीकर, 11 एयरबैग्स और Level-2 ADAS
नई Mercedes Benz EQS 680 Maybach में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। कई लाजवाब फीचर्स इसमें दिए गये हैं। इसमें कनेक्टिड LED हेडलाइट और LED टेललाइट्स मिलती है। इसमें एंबिएंट लाइट्स दी गई है जो केबिन को प्रीमियम फील देने में मदद करती है।
कार में 15 स्पीकर का बर्मेस्टर और 4D सराउंड साउंड सिस्टम दिया है । इसके अलावा इसमें लैदर सीट्स, इंफोटेनमेंट कंट्रोल्स, पावर्ड कर्टेन, रियर सीट पर स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, चारों सीटों के लिए वेंटिलेटिड सीट्स, 21 इंच अलॉय व्हील्स, दो पैनोरमिक सनरूफ दिए हैं।
सिंगल चार्ज में 611
EQS 680 Maybach में 107.8 kWh की क्षमता की बैटरी दी गई है जिसके साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं। इसमें लगी मोटर से इसे 658bhp की पावर और 950Nm का टॉर्क मिलता है। ख़ास बात ये है कि सिंगल चार्ज में यह 611 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।
0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में इसे 4.4 सेकेंड का समय लगता है। यह 220kW फ़ास्ट चार्जर से इसे 31 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।सेफ्टी के लिए इसमें 11 एयरबैग्स, Level-2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम, EBD और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको,स्पोर्ट्स और ऑफ रोड मोड्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: 2.50 लाख के डिस्काउंट पर मिल रही है ये कार, स्टॉक खत्म होने से पहले ऑफर का जल्द उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines