Mercedes E Class VS Porsche Cayenne: इंडियन कार मार्केट में लग्जरी कारों का अलग ही सेगमेंट है। महंगी होने के बावजूद इन कारों का लोगों में काफी क्रेज रहता है। हाल ही में मर्सिडीज ने अपनी 2024 Mercedes-Benz E-Class से पर्दा उठाया है। वहीं, पॉर्शे ने अपनी Porsche Cayenne का नया वर्जन लॉन्च किया है। आइए आपको इन दोनों कार के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Mercedes में सेल्फी कैमरा मिलेगा
कंपनी ने Mercedes-Benz E-Class के डिजाइन को अपडेट किया है। इस नई sixth generation कार में सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस कार को baby S-Class के नाम से भी जाना जाता है। बताया जा रहा है कि यूरोप के बाजार में यह कार इस साल के अंत तक उपलब्ध होगी। जिसके बाद साल 2024 की शुरूआत में यह भारत में मिलेगी।
file photo
कार में 1991 cc का पावरफुल पेट्रोल इंजन
कार में 1991 cc का पावरफुल पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। बाजार में यह कार 63.6 से 82.1 लाख एक्स शोरूम में मिलेगा। इसमें डिजिकल Key मिलेगी। इसमें 2,961 mm का बड़ा व्हीलबेस मिलेगा Mercedes E-Class की लंबाई 4949 mm, चौड़ाई 1880 mm और हाइट 1468 mm होगी। इसमें aerodynamic drag होगी जिससे इसे सड़क पर चलने में स्पीड पकड़ने में मदद मिलेगी। इसके हाई क्लास इंफोटेंनमेंट सिस्टम मिलेगा।
wraparound LED टेललाइट, sharper LED हेडलैंप्स
जानकारी के मुताबिक भविष्य में कार का 48 V mild-hybrid वर्जन भी आएगा। इसका ईवी वर्जन 28.6 kWh का बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है। कार में 11.9-इंच का बड़ा टच स्क्रीन, इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। यात्री सीट पर भी स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें wraparound LED टेललाइट, sharper LED हेडलैंप्स दिए जाएंगे।
3 सेकंड में 100 Kmph की स्पीड पकड़ती है Porsche
Porsche Cayenne का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसमें 3.0 लीटर का ट्विन टर्बो चार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह पावरफुल इंजन 353 HP की पावर देता है। यह कार मात्र 3.3 सेकंड में 100 Kmph की स्पीड पकड़ने में सक्षम हैं। यह 305 Kmph की टॉप स्पीड देती हैं।
porsche cayenne
कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। Porsche ने इनकी बुकिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई 2023 से इनकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी। यह लग्जरी कार हैं इनमें प्रीमियम टच के लिए केबिन में 3 स्क्रीन दी गई हैं।
Porsche में 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
Porsche में 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन और पैसेंजर के लिए भी 10.9 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। कार में वॉयस कमांड, डैश माउंटेड ड्राइव सलेक्ट, डिजिटल सेंट्रल कंसोल मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इनके ईवी वर्जन भी लेकर आ रही है। जिसमें 25.9 kw की बैटरी दी जाएगी। यह हाईब्रिड कार होगी। जो 11 kw के चार्जर से 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
10 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
18 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines