Mercedes-Benz Maybach EQS 680: मर्सिडीज बेंज अपनी हाई क्लास लग्जरी गाड़ियों के लिए कार मार्केट में अपनी अलग ही पहचान रखता है। अब जब बाजार में इलेक्ट्रिक कारों का चलन है तो जर्मनी की कार निर्माता यह कंपनी Mercedes-Benz Maybach EQS 680 EV लेकर आई है। इसके लुक्स और पावरट्रेन जबरदस्त हैं। आइए आपको इस कार के फीचर्स, कीमत और ड्राइविंग रेंज के बारे में बताते हैं।
कार महज 4 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 600 KM तक चलती है, जो अपने सेगमेंट में काफी हाई रेंज हैं। लग्जरी कार में हाई ड्राइविंग रेंज इसे अन्य कारों से अलग बनाती है। यह 4 व्हील ड्राइव कार है और इसमें दो मोटर्स लगाई गई हैं जो इसे हाई परफॉमेंस देती हैं। Mercedes-Benz Maybach EQS 680 EV में 649 bhp की पावर है। यह कार महज 4.1 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
फाइल फोटो
कार 209 kmph की टॉप स्पीड देती है
कार 209 kmph की टॉप स्पीड देती है। हाल ही इस कार को चीन के शंघाई ऑटो शो में शोकेस किया है। कार के बोनट पर मर्सिडीज का सिग्नेचर थ्री स्पोक स्टार दिया गया है। Mercedes-Benz Maybach EQS 680 EV में मैबैक डिजाइन्ड हाइपर स्क्रीन, बैक सीट पर अलग अलग दो 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। भारत में इसकी कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपये एक्स शोरूम हैं।
21 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं
इसमें 21 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके टेल लाइट पर क्रोम मिलेगा और इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन दिया जा रहा है। कार में एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हर पैसेंजर अपने हिसाब से एसी का टेंपरेचर एडजस्ट कर सकता है। कार में बैक सीट्स रैकलाइनर दिए गए हैं। Mercedes-Benz Maybach EQS 680 EV में शैंपेन बॉटल चिलर और ग्लास केसिंग दी गई है। यह हाई परफॉमेंस लग्जरी कार है, जिसे बेहद स्टाइलिश और राइडर के मुताबिक डिजाइन किया गया है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines