Mercedes Benz ने भारत में अपनी C 300 AMG Line को लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में लाया गया है। C-क्लास सेगमेंट में कंपनी की ओर से C200 और C200d को भी ऑफर किया जाता है। नई C 300 AMG Line की कीमत 69 लाख रुपये रखी गई है। जबकिC 200 की कीमत 61.85 लाख रुपये और C 200d की कीमत 62.85 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा जीएलसी एसयूवी के 300 4 Matic की कीमत 75.90 लाख रुपये और 220d 4Matic की कीमत 76.90 लाख रुपये रखी गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो Mercedes C 300 AMG Line में 2.0L का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 258hp पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है। 0-100 km की रफ़्तार पकड़ने के लिए इसे सिर्फ 6 सेकंड्स में पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। यह इंजन बेहद दमदार है और हाई परफॉरमेंस देता है। इतना ही नहीं यह इंडिया के हर तरह के मौसम में यह कोई शिकायत का मौका नहीं देता।
एडवांस्ड फीचर्स
मर्सिडीज ने इस कार में हर मौसम के हिसाब से सीटें दी हैं। ये सीटें हीटेड और वेंटिलेटिड फीचर से लैस हैं। यानि कि गर्मी में ठंडी और सर्दी में ये सीटें गर्म होती हैं तकी आपको बेहतर आराम मिल सके। इसके अलावा इन सीटों को आप अपने हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो कार में 360 डिग्री कैमरा, C-टाइप USB पोर्ट, एयरबैग्स और रिएलिटी नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर बैग्स, हिल असिस्ट और EBD जैसे कई तमाम फीचर्स को शमिल किया है। कंपनी ने C 300 AMG Line को लॉन्च करने के साथ ही अपनी कुछ और कारों को भी अपडेट किया है।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में इलेक्ट्रिक कार की सर्विस जरूर कराएं, चूक न जाएं, वरना होगा बड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines