मर्सिडीज-बेंज इंडिया की कार खरीदना अब ग्राहकों की जेब पर भाई पड़ने वाला है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी सभी कारों की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी दो चरणों में कीमतों में इजाफा करेगी, जिसमें पहली बढ़ोतरी 1 जून से और दूसरी 1 सितंबर 2025 से लागू होगी। दो चरणों में कीमतों में बढ़ोतरी का मकसद ग्राहकों पर पड़ने वाले बोझ को कम करना रहगा है। कंपनी के मुताबिक कारों की कीमतों में 90,000 से 12.20 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। दाम बढ़ाने को लेकर मर्सिडीज-बेंज का कहना है कि लागत वृद्धि का केवल मामूली हिस्सा ही ग्राहकों पर डाल रही है। कंपनी की सी-क्लास की कीमत में सबसे कम 90,000 की बढ़ोतरी होगी जिसके बाद इसकी कीमत 60.3 लाख से शुरू होगी। वहीं मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास की कीमत में अधिकतम 12.20 लाख की बढ़ोतरी की गई है और अब इसकी कीमत 3.60 करोड़ है। ये सभी कीने सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
क्यों बढ़े दाम ?
दाम बढ़ाने के पीछे मर्सिडीज ने कहा कि, अब तक वह बढ़ती हुई लागत को झेल रही थी, लेकिन ऑपरेटिंग एक्सपेंस की भरपाई करने और बिजनेस को स्थिर बनाए रखने के लिए कीमतों में इजाफा कियब जा रहा है।
इस साल जनवरी से विदेशी मुद्रा दरों में भारी वृद्धि के कारण मूल्य संशोधन किया गया है। इसने घटकों और उत्पादों विशेष रूप से पूरी तरह से आयातित मॉडलों की लागत संरचना को बुरी तरह प्रभावित किया है।
दो बार में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में बताते हुए मर्सिडीज बाताया कि इससे ग्राहकों को अपनी खरीदारी की योजना बनाने और अपनी आवश्यकताओं के हिसाब से बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करने में मदद मिलेगी। अब देखने वाली बात ये होगी कि दाम बी बढ़ाने के बाद कंपनी की बिक्री पर क्या असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें: बिक्री में No.1 बनी ये सेडान कार, अमेज और ऑरा को छोड़ा पीछे, 34km का देती है माइलेज
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
6 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
7 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
10 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines