भारत में कार प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के नए बदलाव के बाद लग्जरी कारों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर के अनुसार, लग्जरी कारों की कीमतें करीब 5-8% तक कम हो सकती हैं।
नए टैक्स स्ट्रक्चर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) को पहले जैसा ही 5% GST का फायदा मिलेगा। लेकिन सबसे बड़ी राहत पेट्रोल-डीजल इंजन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों को मिली है। पहले जहां कंबशन इंजन कारों पर 48–50% टैक्स (सेस सहित) लगता था और हाइब्रिड्स पर 43%, अब दोनों पर समान रूप से 40% GST लगेगा।
कीमतों में तुरंत दिखेगा असर
कंपनी ने बताया कि नए GST दरों का असर 6–8% तक की कीमतों में गिरावट के रूप में देखने को मिलेगा। मर्सिडीज-बेंज इंडिया जल्द ही अपनी सभी कारों के लिए नया प्राइस लिस्ट जारी करने वाली है। अय्यर ने कहा कि कोशिश है कि रात तक नई कीमतें घोषित कर दी जाएं।
ये भी पढ़ें-भारत में एलन मस्क की Tesla का क्रेज! कुछ हफ्तों में 600+ बुकिंग, जानें कब मिलेगी डिलीवरी
सरकार का क्लियर रोडमैप
संतोष अय्यर का मानना है कि यह कदम सरकार की डिकार्बोनाइजेशन पॉलिसी के अनुरूप है। इसमें साफ कर दिया गया है कि अब सिर्फ दो श्रेणियां होंगी EV या फिर ICE (Internal Combustion Engine)। यानी हाइब्रिड्स को अलग कैटेगरी में रखने की जटिलता खत्म हो गई है।
डीलरों पर पुरानी गाड़ियों का बोझ
हालांकि, इस बीच डीलरों के सामने एक बड़ी चुनौती भी खड़ी हो गई है। जिनके पास पहले से पुराना स्टॉक मौजूद है, वह ज्यादा टैक्स दर पर खरीदा गया था। ऐसे में उन्हें लगभग 2,500 करोड़ तक का नुकसान हो सकता है। वित्त मंत्रालय ने इस समस्या को स्वीकार किया है और जल्द ही राहत का कोई मैकेनिज्म लाने की उम्मीद है।
फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद
मर्सिडीज-बेंज का अनुमान है कि आने वाला त्योहारी सीजन कंपनी के लिए अब तक का सबसे बेहतर रहेगा। अगस्त में दबा हुआ डिमांड, कीमतों में कमी और ग्राहकों की बढ़ती खरीद क्षमता बिक्री को नए स्तर तक ले जा सकती है।
हालांकि, कंपनी ने यह भी चेतावनी दी है कि यूरो-रुपया विनिमय दर की कमजोरी आगे चलकर मुश्किलें खड़ी कर सकती है। आयातित कंपोनेंट्स पर इसका सीधा असर होगा। यानी अभी कीमतें घटेंगी, लेकिन अगर यही स्थिति जारी रही, तो आने वाले महीनों में दाम फिर बढ़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
18 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
21 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
23 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines