---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

8 January 2024 को लॉन्च होगी Mercedes की यह नई लग्जरी कार, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

Mercedes Benz GLS facelift launch details in hindi: इसके फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया गया है। कार में अपडेटेड MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

---विज्ञापन---

Mercedes Benz GLS facelift launch details in hindi: मर्सिडीज लग्जरी कार में एडवांस सेफ्टी फीचर्स देता है। कंपनी अपनी नई लग्जरी कार Mercedes Benz GLS facelift लॉन्च करने वाला है। यह कार 3.0-लीटर इंजन के पावरफुल इंजन के साथ मिलेगी। इसमें माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिलेगा। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर इसे एडिशनल पावर देगी। जानकारी के अनुसार January 8 2024 को यह कार लॉन्च होगी। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन टाइप मिलेंगे।

Mercedes-Benz की SUV कार

यह Mercedes-Benz की SUV सेगमेंट की कार है। कंपनी ने अपने नए अपडेट वर्जन में कार के बाहरी डिजाइन को पहले से अट्रैक्टिव बनाने का प्रयास किया है। इसके इंटीरियर में बदलाव कर पैसेंजर को पहले से अधिक लग्जरी और कम्फर्ट देने की कोशिश की गई है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल बाजार में मौजूद Mercedes-Benz GLS का बेस मॉडल 1.31 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में आता है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 2.96 करोड़ रुपये में ऑफर किया जाता है।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mercedes Benz GLS facelift

---विज्ञापन---

नई कार में अपडेटेड MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा

Mercedes Benz GLS facelift के फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया गया है। इसमें नई टेललाइट के साथ अपडेटेड MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। यह ऑल व्हील ड्राइव कार है, Mercedes-Benz GLS 4 सीटर कार है। इसमें फिलहाल दो वेरिएंट आते हैं। कार में 520 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कार 14 कलर ऑप्शन में आती है। बाजार में मिल रही Mercedes-Benz GLS में फाइव जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3 इंच की स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्र्मेट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह हाई क्लास कार 330 PS की पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क देती है। इस एलीट कार में रियर वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

First published on: Dec 24, 2023 04:13 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola