Mercedes Benz GLC का नया वर्जन लॉन्च, जानें शानदार फीचर्स और कीमत

Mercedes Benz GLC launch

Mercedes Benz GLC launch

विज्ञापन

Mercedes Benz GLC: मर्सिडीज अपनी लग्जरी कार के लिए जाना जाता है। इसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने बुधवार अपनी धाकड़ एसयूवी Mercedes Benz GLC का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। यह धांसू कार शुरुआती कीमत 73.5 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।

दमदार लग्जरी कार की 1500 से अधिक बुकिंग 

कंपनी का दावा है कि लॉन्च से पहले ही उसे अपने इस दमदार लग्जरी कार की 1500 से अधिक बुकिंग मिल गई हैं। मर्सिडीज बेंज इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) लांस बेनेट ने कहा, “कंपनी चालू वर्ष में बिक्री वृद्धि को दहाई अंक में लाने का लक्ष्य रख रही है। इस साल कंपनी की कुल बिक्री में जीएलसी का हिस्सा 15 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।”

Advertisment

कार में 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम

Mercedes-Benz GLC में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार की लंबाई 4,716 मिमी है। कार में 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम दिया गया है। आप 1.50 लाख रुपये की टोकन राशि देकर कंपनी के डीलरशिप पर इसे बुक कर सकते हैं।

पैनोरमिक सनरूफ और नई आइब्रो-स्टाइल

फिलहाल कार के दो वैरिएंट्स GLC 300 4Matic और GLC 220d 4Matic मिलेंगे। इसकी चौड़ाई 2,075 मिमी की है। कार में न्यू स्लीक हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ और नई आइब्रो-स्टाइल डे-टाइम ड्राइविंग लाइटें दी गई हैं।
कार की ऊंचाई 1,640 मिमी है।

विज्ञापन

Mercedes-Benz GLC में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा

Mercedes-Benz GLC में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल है। जो 5,800 rpm के साथ 258 PS का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक साइट पर जाकर आप 1.50 लाख रुपये की टोकन राशि पर आप इसे बुक कर सकते हैं।

कार में 2,888 mm का व्हीलबेस है

कार में 2,888 mm का व्हीलबेस है। कार में नए ट्राएंगुलर टेललाइट्स और नए फ्रंट और रियर बंपर मिलेगा। Mercedes-Benz GLC में 11.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा और एलईडी हेडलाइट्स है। कार में 64 कलर्स एंबिएंट लाइटिंग और मल्टी-जोन तापमान कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ