Mercedes-Benz GLC 2023 की बुकिंग शुरू, जानें कब होगी लॉन्च?

Mercedes-Benz GLC price, Mercedes-Benz GLC mileage, auto news, cars under 60 lakhs, petrol cars

फाइल फोटो

विज्ञापन

Mercedes-Benz GLC 2023: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपनी न्यू जेनरेशन GLC की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी अपनी इस धाकड़ कार को 9 अगस्त, 2023 को भारत में लॉन्च करेगी। इस नई दमदार कार लंबाई 4,716 मिमी, चौड़ाई 2,075 मिमी और ऊंचाई 1,640 मिमी है।

Mercedes-Benz GLC में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन

Mercedes-Benz GLC में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल है। जो 5,800 rpm के साथ 258 PS का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक साइट पर जाकर आप 1.50 लाख रुपये की टोकन राशि पर आप इसे बुक कर सकते हैं।

Advertisment
Mercedes-Benz GLC price, Mercedes-Benz GLC mileage, auto news, cars under 60 lakhs, petrol cars

फाइल फोटो

नई Mercedes-Benz GLC में दो ट्रिम 

Mercedes-Benz GLC में दो वैरिएंट्स  GLC 300 4Matic और GLC 220d 4Matic पेश किए गए हैं। कार में न्यू स्लीक हेडलाइट्स, नई आइब्रो-स्टाइल डे-टाइम ड्राइविंग लाइटें, नए ट्राएंगुलर टेललाइट्स, नए फ्रंट और रियर बंपर, चौड़ा और एंगुलर ग्रिल, नए फ्रंट डोर-माउंटेड आउटसाइड व्यू मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mercedes-Benz GLC में व्हीलबेस 2,888 mm

Mercedes-Benz GLC में व्हीलबेस 2,888 mm का मिलेगा। कार में 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ 11.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक न्यू जेनरेशन एमबीयूएक्स सेटअप दिया गया है।

विज्ञापन

Mercedes-Benz GLC में  बड़े अलॉय व्हील्स

Mercedes-Benz GLC में  बड़े अलॉय व्हील्स, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, बर्मेस्टर सराउंड सिस्टम, एक हेड-अप डिस्प्ले, 64 कलर्स एंबिएंट लाइटिंग और मल्टी-जोन तापमान कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन भी ऑफर किया जाता है। कार शुरुआती कीमत 65 लाख रुपये से 70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ