Mercedes-Benz EQS Electric SUV: इस समय भारत में कम दूरी से लेकर लम्बी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। जिसकी जैसी जरूरत वैसा मॉडल आपको इस समय बाजार में मिल जाएगा। जो लोग लग्जरी इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं जिसमें रेंज को लेकर कोई परेशानी नहीं हो उनके लिए Mercedes-Benz EQS मॉडल बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। आइये जानते हैं इस SUV के फीचर्स और इसकी रेंज के साथ अन्य खूबियों के बारे में…
डिजाइन
मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने भारत में हाल ही में अपनी नई EQS SUV को पेश किया है। यह आम लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से काफी अलग और खास है। इसका डिजाइन इसका एक बड़ा प्लस पॉइंट है। अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन की वजह से यह लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।
नई EQS एसयूवी में LED हेडलैम्प्स के साथ फ़्रंट और रियर में LED लाइट बार्स दिखने को मिलती है। इसमें LED टेललाइट्स और फ्रंट पर EQS की बैज़िंग दिखाई देगी।इसके अलावा इस कार में फ़्लश-फ़िटिंग डोर हैंड्ल्स, ब्लैंक्ड-ऑफ़ ग्रिल, ड्युअल-टोन व्हील्स दिए गये हैं। डिजाइन और केबिन के मामले में यह बेहतरीन EV है।
इंटीरियर
नई EQS SUV के केबिन की बात करें तो इसमें MBUX हाइपर स्क्रीन देखने को मिलती है। इसके अलावा इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, फ्री-स्टैंडिंग 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 17.7-इंच का टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है। इंटीरियर बेहद प्रीमियम और लग्जरी है और यह कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 9 एयरबैग और लेवल 2 ADAS जैसी खूबियां मिलती हैं। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV की एक्स-शो रूम कीमत 1.41 करोंड़ रुपये है।
लम्बी रेंज
नई EQS SUV में 122kWh का बैटरी पैक मिलता है जिसे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जोड़ा गया है।इसकी ARAI-सर्टिफाइड रेंज 809 किलोमीटर है। इस बैटरी पैक के साथ 536bhp की पावर और 858Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 200kW फ़ास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 31 मिनट में 10-80% तक चार्ज किया जा सकता है। 4.7 सेकेंड में यह कार 0-100km की रफ़्तार पकड़ लेती है। डेली यूज़ से लेकर लंबी दूरी के मामले में यह एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Diwali Dhamaka: Kia Seltos से लेकर Mahindra XUV 400 पर 3 लाख का डिस्काउंट, हाथ से जाने ना दें मौका
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines