नई दिल्ली। Mercedes-Benz ने भारत में अपनी नई CLA EV लॉन्च कर दी है और कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। मर्सिडीज के लाइनअप में CLA अब नई एंट्री पॉइंट बन गई है और यह A-Class लिमोज़िन के अलावा EQA और EQB ईवी को रिप्लेस कर रही है। CLA भारत में कोई नया नेमप्लेट नहीं है, लेकिन यह पहली बार इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च की गई है, जबकि वैश्विक बाजार में यह हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक 10 मार्च से बुकिंग शुरू होने के बाद इस गाड़ी को 400 बुकिंग्स मिल चुकी हैं।
Mercedes-Benz CLA EV के एक्सटीरियर की बात करें तो इसका एक्सटीरियर काफी ज्यादा आक्रामक और लग्जरी नजर आता है। हेडलाइट और टेललाइट तो आपको बेहतरीन लगेंगी ही, लेकिन ग्रिल में 142 बैकलिट स्टार्स के चलते यह काफी ज्यादा जबरदस्त नजर आती है। AMG-लाइन स्टाइलिंग पैकेज 250+ को बंपर और व्हील्स में बदलाव करके थोड़ा स्पोर्टी बनाया गया है।
---विज्ञापन---
इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो CLA इलेक्ट्रिक भरपूर टेक्नोलॉजी के साथ आती है और इसमें 14-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन, एक 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और को-ड्राइवर की तरफ थ्री-पॉइंट स्टार्स के साथ क्लस्टर दिया गया है। लॉन्च एडिशन लॉन्ग रेंज में तीन सुपरस्क्रीन्स शामिल की गई हैं।
---विज्ञापन---
फीचर्स की बात करें तो फ्रंट सीट्स में वेंटिलेटेड फंक्शन नहीं है, लेकिन आपको पावर्ड, हीटेड और मसाज फ्रंट सीटें मिल जाती हैं। डुअल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइट और एक बड़ी पैनोरामिक ग्लास रूफ दी गई है। साथ ही इसमें बर्मेस्टर का 3D ऑडियो सिस्टम, एक वायरलेस चार्जिंग पैड, 6 एयरबैग्स, ऑटो पार्क असिस्ट, एक 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, लेवल 2+ ADAS, सेमी-ऑटोनॉमस ड्राइविंग और कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 405 लीटर का बूट और 101 लीटर का फ्रंक स्पेस मिलता है।
---विज्ञापन---
Mercedes-Benz CLA EV को भारत में दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड 200 है और लॉन्ग रेंज 250+ है। लॉन्ग रेंज वर्जन में यह गाड़ी WLTP-सर्टिफाइड 792 किमी की रेंज ऑफर करती है। इतना ही नहीं, इसमें आपको सुपरस्क्रीन के साथ तीन डिजिटल स्क्रीन भी मिल जाएंगी, जो कि सिर्फ लिमिटेड लॉन्च एडिशन में उपलब्ध हैं।
---विज्ञापन---
कीमत और वेरिएंट्स
CLA 200 प्रोग्रेसिव लाइन - 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
CLA 250+ AMG लाइन - 59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
CLA 250+ लॉन्च एडिशन - 64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
---विज्ञापन---
Mercedes CLA 250+ लॉन्च एडिशन की बात करें तो इसमें मैट ब्लैक एक्सटीरियर पेंट शेड के साथ बड़े 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा रहे हैं और साथ ही कंपनी ने इसमें सुपरस्क्रीन भी शामिल की है। इसके अलावा इसमें इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स और एडिशन-स्पेसिफिक एम्बिएंट लाइट, लेदर अपहोल्स्ट्री और ट्रिम मटेरियल्स शामिल किए गए हैं।
Mercedes-Benz CLA EV 200 में 58 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो WLTP के हिसाब से 542 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है और इसमें मिलने वाली मोटर 224 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के चलते 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने के लिए 7.5 सेकंड का वक्त लेती है।
टॉप-स्पेक 250+ लॉन्ग रेंज में 85 kWh का बैटरी पैक लगा है, जो WLTP के हिसाब से 792 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। इसमें मिलने वाली मोटर 272 bhp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 6.7 सेकंड का वक्त लगता है। CLA के दोनों वर्जन में टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर के चलते CLA EV 320 kW तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ले सकती है, जिसके चलते 10 मिनट के चार्ज पर 300 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाएगी। भारतीय सड़कों के हिसाब से मर्सिडीज ने ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाया है और सस्पेंशन में बदलाव किए हैं।