हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

612 हॉर्स पावर, 317km की टॉप स्पीड, 27 जून को आएगी मर्सिडीज की नई AMG GT 63

Mercedes-Benz भारत में 27 जून को अपनी नई कारें लॉन्च करने जा रही है आपको बता दें कि 5 साल बाद AMG के फ्लैगशिप मॉडल की वापसी हो रही है। 2020 में इन्हें बंद कर दिया था। 2nd जनरेशन जनरेशन AMG GT को वैश्विक स्तर पर अगस्त, 2023 में पेश किया गया था।

विज्ञापन

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) अपनी नई जनरेशन की AMG GT 63 4 मैटिक प्लस और हाई परफॉरमेंस वाला प्रो 4मैटिक प्लस को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी  27 जून को इन्हें भारत में लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि 5 साल बाद AMG के फ्लैगशिप मॉडल की वापसी हो रही है। 2020 में इन्हें बंद कर दिया था। 2nd जनरेशन जनरेशन AMG GT को वैश्विक स्तर पर अगस्त, 2023 में पेश किया गया था। कंपनी ने जनवरी में इस साल भारत में 8 मॉडल लॉन्च करने का ऐलान किया था। ग्राहकों को भी इस गाड़ी का बड़ी बेसब्री से इन्तजार हो रहा है।

नई AMG GT 63 में बड़े बदलाव

विज्ञापन

पिछले मॉडल की तुलना में नई AMG GT 63 4मैटिक प्लस 182mm लंबी, 45mm चौड़ी, 66mm ऊंची और व्हीलबेस 70mm है। यानी ये साइज़ में बड़ी और स्पेस में बेहतर होगी। इस मॉडल में अपने 2-सीटर पहली जनरेशन मॉडल की तुलना में 2+2 सीटिंग का ऑप्शन मिलेगा । इसके एयरोडायनामिक में सुधार किये गये ताकि परफॉरमेंस बेहतर हो सके। केबिन स्पेस को पहले से बेहतर किया गया है। फीचर्स की बात करें तो AMG-स्पेक स्टीयरिंग व्हील और हेडरेस्ट के साथ स्पोर्ट सीटें, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 11.9-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलेगा।

यह भी पढ़ें: एक्टिवा से ज्यादा प्रीमियम होगा होंडा का नया स्कूटर! भारत ने जल्द होगा लॉन्च

विज्ञापन

कैसा है इन गाड़ियों का इंजन?

परफॉरमेंस के नई AMG GT 63 4 मैटिक प्लस में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलेगा जो 576bhp की पावर और 800Nm का टॉर्च जनरेट करता है। यह इंजन 9-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।  0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे 3.2 सेकेंड का समय लगता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 315 kmph है। वहीं  GT 63 प्रो  में V8 इंजन लगा है जो 612bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 317 kmph है। इस लग्जरी कार की कीमत 3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा हो सकती है। अब देखना होगा भारत में इसे किस कीमत में उतारा जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Monsoon Car Care Tips: मानसून में कार रहेगी फिट, बस फॉलो करें ये आसान टिप्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola