Mercedes AMG SL 55 Roadster: मर्सिडीज अपनी लग्जरी कारों में धाकड़ फीचर्स के लिए जाना जाता है। जर्मन कार निर्माता कंपनी की गाड़ी लेना हर किसी का सपना होती है। कंपनी की सुपरकार सेगमेंट में एक धांसू कार है AMG SL 55 Roadster. हाल ही में कंपनी ने इस जबरदस्त कार को इंडियन में पेश किया है। आइए आपको इस जानदार कार की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Mercedes AMG SL 55 Roadster की कीमत 2.35 करोड़
Mercedes AMG SL 55 Roadster की कीमत 2.35 करोड़ रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। कार में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो, V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह दमदार इंजन 476 hp की पावर देता है। कार में क्वाड एग्जॉस्ट और 20-इंच का अलॉय व्हील दिए गए हैं।
फाइल फोटो
डैशिंग कार में 2+2 सीटिंग लेआउट
इस डैशिंग कार में 2+2 सीटिंग लेआउट दिया गया है। ये कन्वर्टिबल कार है और इसमें फैब्रिक रूफ मिलती है और इसका व्हीलबेस 2,700 मिमी का है। इसका बड़ा व्हीलबेस इसे सड़क पर टाइट ग्रिप और राइडर को कंट्रोल का अहसास करवाता है।
9 गियर के साथ 4Matic+ सिस्टम
Mercedes AMG SL 55 Roadster महज 3.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 9 गियर के साथ 4Matic+ सिस्टम जोड़ा गया है जो सभी चारों पहियों को पावर देता है। 4Matic+ सिस्टम इसे हाई परफॉमेंस कार बनाता है। इससे यह सिटी की स्मूथ सड़कों के अलावा खराब रास्तों पर भी आसानी से निकल पाने में सक्षम है।
कार में जानदार इंजन 700 Nm का पीक टॉर्क
कार में जानदार इंजन 700 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार की टॉपस्पीड 295 Kmph है। Mercedes AMG SL 55 Roadster की लंबाई 4,705 मिमी, चौड़ाई 1,915 मिमी और इसकी ऊंचाई 1,359 मिमी है। कार में पैनामेरिकाना फ्रंट ग्रिल, एंगुलर LED हेडलाइट, लंबा बोनट, भारी रेक वाली विंडस्क्रीन मिलती है।
11.9 इंच वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम
कार में Obsidian black, Selenite grey, Hyper blue, Alpine grey, Opalite white bright, Spectral blue magno, Patagonia red bright and Monza grey magno आठ कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 11.9 इंच वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
6 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
10 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines